विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 फीट हाइट, 5 साल की उम्र और 1100 किलोमीटर का सफर, पुष्कर मेले में आई 1 करोड़ की नन्ही भैंस 'पिंकी'

Published: Tue, 24 Nov 2026 05:59 PM (GMT+05:30)

राजस्थान के अजमेर में चल रहे पुष्कर मेले में महाराष्ट्र के ठाणे से आई 2 फीट की नन्ही भैंस 'पिंकी' सबका ध्यान खींच रही है। 5 साल की पिंकी ने 1100 किमी का सफर तय किया है।

पुष्कर मेले में 2 फीट की नन्ही भैंस पिंकी बनी आकर्षण का केंद्र (फोटो-सोशल मीडिया)

पुष्कर मेले में 2 फीट की नन्ही भैंस पिंकी बनी आकर्षण का केंद्र (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. पुष्कर मेले में 2 फीट की भैंस 'पिंकी' बनी आकर्षण।

  2. महाराष्ट्र के ठाणे से 1100 किमी का सफर तय कर पहुंची।

  3. मालिक का दावा, पिंकी दुनिया की सबसे छोटी भैंस।

डिजिटल डेस्क, अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले में चल रहे विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेला 2026 में इस बार बड़े और भारी-भरकम पशुओं के बीच एक बेहद नहीं नन्ही भैंस सबके आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

महाराष्ट्र के ठाणे से आई इस भैंस का नाम 'पिंकी' है, जिसकी ऊंचाई महज 2 फीट और उम्र करीब 5 साल है। अपनी अनोखी और छोटी कद-काठी की वजह से पिंकी ने मेले में अलग ही रौनक पैदा कर दी है।

एक हजार किलोमीटर का सफर

पिंकी के मालिक सोहिल शकील पिंकी को करीब 1,100 किलोमीटर का लंबा सफर तय करके पुष्कर मेले में लेकर आए हैं। मेले में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक, पशुपालक और बच्चे पिंकी को देखकर हैरान रह जाते हैं।

सामान्य भैंसों के मुकाबले उसका आकार इतना छोटा है कि पहली नजर में लोगों को यकीन ही नहीं होता। यही वजह है कि लोग उसकी ऊंचाई जानने के बाद दोबारा उसके पास पहुंच रहे हैं और उसके साथ जमकर सेल्फी ले रहे हैं।

वहीं पिंकी की कीमत की बात की जाए तो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में पिंकी की कीमत 20 लाख से एक करोड़ के बीच बताई गई है। लेकिन मालिक ने अभी तक कीमत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

क्यों पिंकी की हाइट है 2 फीट?

पशुपालक सोहिल ने बताया कि पिंकी का छोटा कद किसी खास नस्ल की वजह से नहीं, बल्कि प्राकृतिक और जन्मजात है। पांच साल की होने के बावजूद उसका शारीरिक विकास सामान्य भैंसों की तरह नहीं हुआ। सोहिल के अनुसार, पिंकी की मां की ऊंचाई भी करीब 3 फीट थी, जो रोजाना लगभग 2 लीटर दूध देती थी, जबकि पिंकी का अभी तक ब्याही (बच्चा नहीं होना) नहीं है।

मालिक का बड़ा दावा

सोहिल का दावा है कि पिंका दुनिया की सबसे छोटी भैंस है और इससे छोटी भैंस कहीं और नहीं है। हालांकि, अभी तक इस दावे की गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त संस्था से आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद अपने अनोखे आकार के चलते पिंकी पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुकी थी और उस समय सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

ठाणे में कृषि फार्म चलाने वाले सोहिल के पास कई अन्य अनोखे जानवर भी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी योजना अगले पुष्कर मेले में अपने फार्म के दूसरे खास जानवरों को भी लाने की है। फिलहाल, बड़े पशुओं के लिए मशहूर पुष्कर मेले में दो फीट की पिंकी ने अपने छोटे कद से बड़ी पहचान बना ली है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।