विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर, बीच सड़क पर घेरकर की हत्या... जयपुर में सरेराह हिस्ट्रीशीटर का मर्डर; सिर में धंसी मिली कुल्हाड़ी

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:39 PM (IST)

जयपुर के करधनी इलाके में बुधवार रात बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की फॉर्च्यूनर को टक्कर ...और पढ़ें

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

HighLights

  1. जयपुर के करधनी में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या।

  2. फॉर्च्यूनर को पिक-अप से टक्कर मार घेरा, सरेराह वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश।

  3. पुरानी रंजिश के तहत गैंगवॉर की आशंका, पुलिस ने पूरे शहर में की ए-श्रेणी की नाकाबंदी।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात फिल्मी अंदाज में हुई गैंगवॉर की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जोबनेर से जयपुर आ रहे हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की बदमाशों ने सरेराह कुल्हाड़ियों और डंडों से हमला कर हत्या कर दी।

यह वारदात जगदंबा नगर-ए में रात करीब 8 बजे अंजाम दी गई। इस घटना का वीडिया भी सामने आया है।

फॉर्च्यूनर को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, विजय बाजिया अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर से जयपुर की ओर आ रहा था। तभी पहले से घात लगाकर बैठे दूसरे गुट के 4 से 6 बदमाश महिंद्रा बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए और विजय की गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर का संतुलन बिगड़ गया। जान बचाने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागा, लेकिन बदमाशों ने उसे कुछ ही दूरी पर घनी आबादी वाली सड़क पर घेर लिया।

सिर में धंसी मिली कुल्हाड़ी

बदमाशों ने पत्थरों, डंडों और कुल्हाड़ियों से विजय पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। करीब पांच मिनट के भीतर इस खूनी वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी कैंपर गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। हमलावरों ने इस कदर बर्बरता दिखाई कि सड़क पर पड़े विजय के शव के सिर में कुल्हाड़ी धंसी हुई मिली। इस हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

मोबाइल में कैद हुई खूनी वारदात

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग डर के मारे चिल्लाते रहे, लेकिन बेखौफ हमलावरों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने घरों की छतों से इस पूरे हमले का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। घटना का लाइव वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी दहशत फैल गई है।

पुरानी रंजिश का मामला

सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया व पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतक विजय बाजिया का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड था और वह पुलिस का हिस्ट्रीशीटर था।

हमलावर भी जोबनेर के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनके साथ विजय का लंबे समय से विवाद चल रहा था।

वारदात के बाद पुलिस ने शहर भर में ए-श्रेणी की नाकाबंदी कर चेकिंग पॉइंट बनाए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में जट गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।