Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना गिरफ्तारी दी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को राजस्थान के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 04:04 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 04:08 PM (IST)
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना गिरफ्तारी दी
प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना गिरफ्तारी दी

जयपुर, जागरण संवाददाता। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को राजस्थान के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। कोटा में गिरफ्तारी दी गई। जयपुर में तेज बारिश के बावजूद कांग्रेस नेता धरने पर डटे रहे। कई मंत्रियों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार पर अहंकारी होने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस सहन नहीं करेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि इसी तरह निरंकुश शासन रहा तो देश में बड़ा आन्दोलन खड़ा होगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को पीड़ितों से मिलने का अधिकार भारत का संविधान देता है। लेकिन जमीन खिसकती देख बीजेपी तानाशाही पर उतर आई है।

loksabha election banner

ये मंत्री और नेता रहे शामिल

जयपुर में दिए गए धरने में जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री बी.डी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा व प्रदेश महासचिव ज्योति खण्डेलवाल समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संभागीय आयुक्त कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने गिरफ्तारियां दी। धरने के बाद जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसियों में आपस में ही तकरार हो गई,हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने मामले को शांत कराया। प्रदेश के सभी जिलों में धरने एवं प्रदर्शन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में जमीन विवाद में मारे गए 10 आदिवासियों के परिवार से मिलने के जा रही प्रियंका गांधी को शुक्रवार को रास्ते में ही रोक लिया गया था। उसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.