विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियन सेन के नाम हुआ Miss Earth India 2023 का खिताब, वियतनाम में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 28 Aug 2023 12:52 PM (IST)

राजस्थान की प्रियन सेन (Priyan Sain) को मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब मिल गया है। ताज पहनने के दौरान ...और पढ़ें

प्रियन सेन ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब
प्रियन सेन ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब

HighLights

  1. प्रियन सेन ने जीता मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब
  2. ब्यूटी पैजेंट मिस राजस्थान 2022 फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं प्रियन
  3. वियतनाम में आयोजित होने वाले मिस अर्थ में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2022 फर्स्ट रनरअप रह चुकी प्रियन सेन (Priyan Sain) ने मिस अर्थ इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। सीकर की रहने वाली प्रियन ने दुनियाभर में एक बार फिर भारत का नाम रोशन कर दिया है।

गौरतलब है कि इस इवेंट का आयोजन दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था। साथ ही, इसको डिवाइन ब्यूटी के दीपक अग्रवाल द्वारा आयोजित किया गया था।

वियतनाम में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

प्रियन सेन ने 16 फाइनलिस्ट के बीच मिस अर्थ इंडिया 2023 (Miss Earth India 2023) खिताब जीता है। जैसे ही प्रियन को ताज पहनाया गया, वह काफी इमोशनल हो गईं और उनके आंसू छलक गए। दरअसल, इस उपलब्धि के बाद प्रियन अब दिसंबर में वियतनाम में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट में मिस अर्थ के तौर पर भारत को रिप्रेजेंट करेंगी।

मिस राजस्थान रह चुकी हैं प्रियन

मिस राजस्थान के आयोजक और प्रियन के मेंटोर योगेश मिश्रा और निमिषा मिश्रा ने बताया कि प्रियन 'मिस राजस्थान 2022' (Miss Rajasthan 2022) की फर्स्ट रनरअप रह चुकी हैं। इसके साथ ही, वह फिलहाल मिस इंडिया (Miss India) की तैयारी कर रही है और इसके साथ ही अपने मेडिकल की पढ़ाई भी कर रही हैं।

पढ़ाई के साथ पैशन को किया फॉलो

प्रियन की मां राजस्थान के सरकारी स्कूल में टीचर हैं और उन्होंने अकेले ही प्रियन की परवरिश की है। प्रियन ने अपनी पढ़ाई के साथ अपने पैशन को फॉलो किया और आज इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रियन का कहना है कि वह एक टॉमब्वॉय थीं और इसके बाद इस तरह की उपलब्धि हासिल करने के सफर में उन्हें कई तरह की परेशानियां आईं, लेकिन वह पीछे नहीं हटीं।

कई बड़े इवेंट का आयोजन करता है डिवाइन ब्यूटी

आपको बता दें, इस इवेंट का आयोजन डिवाइन ब्यूटी की ओर से किया गया था, जो मिस इंटरनेशनल इंडिया, मिस अर्थ इंडिया का खिताब देता है। इसके जरिए इंडियन गर्ल्स इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर इंडिया को रिप्रजेंट करती है।