विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेरे तीन मुद्दों पर पार्टी व सरकार में सहमति, पायलट बोले- पर्चे लीक पर कानून बनेगा, भ्रष्टाचार की होगी जांच

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Wed, 12 Jul 2023 08:16 PM (IST)

पायलट ने कहा कि पर्चे लीक करने वालों को सख्त सजा दिए जाने को लेकर सरकार कानून बनाने जा रही है। विधानसभा में इस बारे में विधेयक पारित होगा। भ्रष्टाचार की जांच के मामले में जल्द कार्रवाई होगी। पायलट बुधवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा सरकार नियम कानून बनाकर नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखे यह हम सबकी प्राथमिकता है।

राहुल की जुबान बंद करने का नतीजा भाजपा ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में देख लिया।
राहुल की जुबान बंद करने का नतीजा भाजपा ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में देख लिया।

HighLights

  1. सरकार नियम कानून बनाकर नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखे, यह हम सबकी प्राथमिकता है: पायलट
  2. राहुल गांधी को भगवान और न्यायालय से इंसाफ मिलेगा : सुखजिंदर सिंह रंधावा

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान कांग्रेस में पिछले चार साल से चल रही खींचतान पार्टी आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद अब खत्म होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होने के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, ''मेरे द्वारा उठाए गए तीन मुददों पर पार्टी और सरकार में सहमति है। मैं सरकारी भर्ती परीक्षा में पर्चे लीक पर कार्रवाई,राज्य लोकसेवा आयोग में सदस्यों के चयन के मापदंड तय करने और पिछली भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग कर रहा था।''

भ्रष्टाचार की जांच के मामले में जल्द होगी कार्रवाई

पायलट ने कहा कि पर्चे लीक करने वालों को सख्त सजा दिए जाने को लेकर सरकार कानून बनाने जा रही है। विधानसभा में इस बारे में विधेयक पारित होगा। भ्रष्टाचार की जांच के मामले में जल्द कार्रवाई होगी। पायलट बुधवार को जयपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, सरकार नियम कानून बनाकर नौजवानों का भविष्य सुरक्षित रखे, यह हम सबकी प्राथमिकता है।

भाजपा में जो बिखराव है उसे सब देख रहे हैं : पायलट

पायलट ने कहा, हम परंपरा तोड़कर इस बार फिर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे । भाजपा में जो बिखराव है उसे सब देख रहे हैं। मैं ऐसा मानता हूं कि संगठन और सत्ता मिलकर काम करेंगे तो 25 साल का यह जो क्रम चल रहा है उसको हम तोड़ सकते हैं।

राहुल गांधी को भगवान और न्यायालय से इंसाफ मिलेगा : रंधावा

उधर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, राहुल गांधी को भगवान और न्यायालय से इंसाफ मिलेगा। न्यायालय की अवमानना के मामले में पहली बार राहुल गांधी को बड़ी सजा दी गई है। पंजाब में तो ऐसा बहुत चलता रहता है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बहुत कुछ बोला, लेकिन राहुल की संसद से सदस्यता ही समाप्त कर दी गई।

राहुल की जुबान बंद करने का नतीजा भाजपा ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में देख लिया। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में कार्यकर्ता बनकर ट्रंप सरकार का नारा दिया,इससे देश की छवि खराब हुई है।

कांग्रेस ने मौत सत्याग्रह किया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा पर गुजरात उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को जयपुर के शहीद स्मारक पर मौन सत्याग्रह किया। इस दौरान रंधावा,पायलट,डोटासरा के साथ राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य,विधायक,पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। सुबह दस से लेकर शाम बजे तक आयोजित मौन सत्याग्रह के बाद रंधावा और पायलट ने बैठक भी की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।