विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: 'हमारी अमूल्य धरोहर हैं वरिष्ठ नागरिक', CM अशोक बोले- 47 हजार यात्रियों को कराई तीर्थ यात्रा

By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
Published: Wed, 14 Jun 2023 07:33 PM (IST)

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गत सरकार द्वारा 5 साल में सिर्फ 47 हजार यात्रियों को ही तीर्थ यात्रा ...और पढ़ें

वरिष्ठ नागरिकों की भावनाओं का सम्मान हमारा दायित्व
वरिष्ठ नागरिकों की भावनाओं का सम्मान हमारा दायित्व

जयपुर, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारी अमूल्य धरोहर हैं। भारतीय संस्कृति में बुजुर्गों को विशेष आदर और सम्मान दिया जाता है। इन्हीं भावनाओं के साथ हमने जिम्मेदारी निभाते हुए वर्ष 2013 में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की शुरूआत की थी। उस समय 41 हजार यात्रियों को विभिन्न स्थलों पर भेजकर दर्शन कराए गए। अब तक 1.17 लाख वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा कर्राइ जा चुकी है।

गहलोत ने बुधवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत रामेश्वरम-मदुरई जाने वाले यात्रियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार योजना के विस्तार में नए तीर्थ स्थलों को भी जोड़ रही है। इसमें राज्य सरकार सम्पूर्ण खर्च वहन करेगी।

5 साल में 47 हजार यात्रियों को कराई गई तीर्थ यात्रा

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत सरकार द्वारा 5 साल में सिर्फ 47 हजार यात्रियों को ही तीर्थ यात्रा कराई गई, जबकि हमने योजना में नए तीर्थ स्थल जोड़कर इसे आगे बढ़ाया। इस वर्ष बजट घोषणा के अनुरूप 40 हजार लोगों को यात्रा कर्राइ जाएगी। साथ ही कोरोना काल में वंचित एक लाख यात्रियों को 2 साल में तीर्थ दर्शन कराएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थ यात्रियों के आवागमन, भोजन, आवास, चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है। यात्रियों की सेवा में प्रत्येक कोच में दो सरकारी कर्मचारी, एक चिकित्सक और दो नर्सिंगकर्मी साथ रहेंगे।

मोक्ष कलश योजना में अबतक 86 हजार लोगों को कराई गई यात्रा

गहलोत ने कहा कि कोरोना काल में शुरू मोक्ष कलश योजना में अबतक 86 हजार लोगों को अस्थियां विसर्जित करने के लिए यात्रा कराई गई। अब यह स्थायी रूप से लागू कर दी गई है। साथ ही, कैलाश मानसरोवर यात्रा में प्रति यात्री 1 लाख रुपए तथा सिन्धु नदी के दर्शनार्थ जाने वाले यात्रियों को 10 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। पुजारियों के मानदेय में भी वृद्धि की

गई है। समारोह में देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के 593 मंदिरों के जीर्णोद्धार में 5.93 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बड़े मंदिरों में कॉरिडोर भी बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ सुभाष गर्ग, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अर्चना शर्मा, जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर, देवस्थान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा, आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुए यात्री

उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना  2023 के अंतर्गत प्रथम रेलगाड़ी जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए रवाना की गई। इसमें जयपुर से लगभग 520 और कोटा से 340 यात्री हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।