विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: बच्ची से भाई सहित चार ने किया दुष्कर्म और फिर हत्या

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 23 May 2020 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 07:39 PM (IST)

Murder in Rajasthan. दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan: बच्ची से भाई सहित चार ने किया दुष्कर्म और फिर हत्या
Rajasthan: बच्ची से भाई सहित चार ने किया दुष्कर्म और फिर हत्या

जयपुर, राज्य ब्यूरो। राजस्थान की राजधानी जयपुर के ग्रामीण इलाके में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां दस वर्ष की एक मानसिक विमंदित बच्ची के साथ उसके भाई और उसके तीन दोस्तों ने दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर लाश खाई में फेंक दी। बच्ची का शव दो दिन पहले मिला। जांच के बाद सामने आई हकीकत देख कर पुलिस भी चैंक गई। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस के अनुसार जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर थाना इलाके के टोडी गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने 18 मई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी दस साल की मानसिक विमंदित बच्ची 17 मई को लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे ढूंढ़ने का अभियान शुरू किया तो 2 दिन पहले 21 मई को एक खाई में बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच के लिए वीडियो फुटेज देखे और मोबाइल काॅल डिटेल आदि निकाले तथा पड़ोसियों से पूछताछ की तो बच्ची के भाई की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जबकि यह भाई और उसके आरोपित दोस्त पुलिस को भ्रमित करने के लिए बच्ची को ढूंढने का नाटक करते रहे।

पुख्ता जानकारी मिलने पर जब भाई से कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि बच्ची के सगे भाई ने अपने इन तीन साथियों शाजिद, वाजिद और अमजद के साथ मिलकर बच्ची से दुष्कर्म किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खाई में फेंककर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, बच्ची मानसिक विमंदित होने के कारण अपनी दिनचर्या के काम भी खुद नहीं कर पाती थी और इस बात से परिवार के सदस्य भी परेशान थे।

जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में हम परिवार के बाकी सदस्यों की भूमिका की भी जाचं कर रहे है। मामले की जांच अतिरिक्त्त पुलिस अधीक्षक सलेश चैधरी को सौंपी गई है।