Move to Jagran APP

Rajasthan: सिरोही में तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

Misbehaviour In Rajasthan राजस्थान के सिरोही में विवाहिता से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 04:04 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 04:04 PM (IST)
Rajasthan: सिरोही में तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म
Rajasthan: सिरोही में तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

राज्य ब्यूरो, जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले के मंडार इलाके में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह मामला 12 दिन पुराना है। महिला की तबीयत खराब होने पर उसके सास-ससुर उसे एक तांत्रिक प्रकाश कुमार के पास लेकर आए। पहली बार तो तांत्रिक झाड़ फूंक करके चला गया। दूसरी बार परिवार वाले आठ जुलाई को महिला को तांत्रिक के पास ले जाया गया। यहां प्रकाश कुमार महिला को परिवार के लोगों से दूर ले जाकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। उसके बाद परिवार को बर्बाद करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

loksabha election banner

महिला ने जब ये बात अपने सास-ससुर को बताई तो उन्होंने मामले को रफा-दफा करने को कहा और बहू को घर में ही बंधक बना लिया। उसके बाद महिला ने अपने पीहर वालों को पूरी घटना की जानकारी दी। पीहर वालों ने रानीवाड़ा एसडीएम को मामले की जानकारी दी। रानीवाड़ा एसडीएम ने सर्च वारंट निकाल कर पीड़िता को ससुराल वालों के कब्जे से मुक्त करवाया। उसके बाद पीड़िता ने पीहर पक्ष के लोगों के साथ मंडार थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकाश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया और उसे गिरफ्तार भी कर लिया। अब उससे आगे पूछताछ की जा रही है। 

गौरतलब है कि इससे पहले राजस्थान के उदयपुर एक व्यक्ति ने अपनी सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया और लहुलूहान हालत में उसे नानी के घर के पास छोड़कर भाग गया था। बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पीड़िता को एमबी अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना शहरी थाना गोवर्द्धविलास क्षेत्र के सुरफला गांव की है। यहां पीड़िता की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया है कि वह अपने पीहर आई हुई थी। रविवार रात बेटी से उसी के पिता ने ही दुष्कर्म किया और सोमवार सुबह उनके पीहर के पास छोड़कर भाग निकला। बालिका दर्द से परेशान थी तथा घबराई हुई थी।

मां को पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और दुष्कर्म उसके पिता ने किया है। इसके बाद वह अपने भाई तथा पीड़िता को लेकर गोवर्द्धविलास थाने पहुंची। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को अस्पताल ले गई, जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सुरफला के लोगों से दुष्कर्म के आरोपित के बारे में जानकारी ली तथा एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। आरोपित अपने एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.