विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: जोधपुर में लव जेहाद, ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Fri, 21 Aug 2020 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 08:13 PM (IST)

Misbehaviour In Jodhpur ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना राजस्थान के जोधपुर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rajasthan: जोधपुर में लव जेहाद, ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म
Rajasthan: जोधपुर में लव जेहाद, ब्लैकमेल कर महिला से दुष्कर्म

जोधपुर, संवाद सूत्र। Misbehaviour In Jodhpur: राजस्थान में जोधपुर जिले के बिलाड़ा कस्बे में रहने वाली एक महिला के साथ लव जेहाद का मामला सामने आया है। यहां युवक ने युवक ने खुद के मजहब को छिपा महिला से दोस्त कर तीन साल तक यौन शोषण किया। युवक की असलियत पता लगने पर महिला को गुरुवार को बिलाड़ा थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया है। युवक ने न सिर्फ खुद को दूसरे मजहब का बताया बल्कि महिला के अश्लील वीडियो व फोटोग्राफ्स बनाए और उन्हें दिखाकर लगातार ब्लैकमेल भी करता रहा। बिलाड़ा पुलिस अब इस बारे में जांच कर रही है। बिलाड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले में बिलाड़ा निवासी महिला की ओर से एक रिपोर्ट दी गई। जिसमें उसने खुद की दोस्ती शाहरुख नाम के शख्स से होना बताया।

उसने महिला को झांसे में लेने के साथ ही खुद को अन्य जाति का बताया था। इस युवक की बातों पर विश्वास कर महिला से उसकी दोस्ती हुई, जो कुछ समय में ही बढ़ने के साथ शारीरिक संबंध में बदल गई। रिपोर्ट में महिला ने वर्ष 2017 से उसके संपर्क में होने की बात कही है। तीन साल से छद्म नाम से वह युवक यौन शोषण करता रहा। महिला को जब उसकी असलियत पता लगी, तब वह उससे किनारा करने लगी। इस पर शाहरुख ने पूर्व में बनाए वीडियो और अश्लील फोटोग्राफ्स से उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने बिलाड़ा थाने में केस दर्ज कराया। महिला का मेडिकल कराया गया है। बिलाड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश मामले की पड़ताल कर रहे हैं।  बिलाड़ा थाना में ब्लैकमेल, दुष्कर्म ,धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य करना, नशीला पदार्थ पेय में मिलाकर अश्लील वीडियो व फोटो खींचना, दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने सहित संगीन धाराओं मे मामला हुआ दर्ज किया गया है।इधर, घटना की जानकारी मिलने पर बिलाड़ा समेत जोधपुर के हिंदूवादी संघटनो में रोष है।