Move to Jagran APP

Rajasthan: जालोर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म

Rajasthan आरोपितों ने 14 और 15 साल की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों से आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपित दोनों लड़कियों को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 05:09 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 05:09 PM (IST)
Rajasthan: जालोर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म
जालोर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म।

जयपुर, एएनआइ। राजस्थान के जालोर में दो नाबालिग चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया है। घटना शनिवार रात को भीनमाल थाना क्षेत्र के तहत हुई। आरोपितों ने 14 और 15 साल की लड़कियों को कथित तौर पर अगवा कर लिया। इसके बाद दोनों लड़कियों से आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपित दोनों लड़कियों को घटना स्थल पर छोड़कर भाग गए। जालोर के एसपी श्याम सिंह चौधरी ने बताया कि मुख्य आरोपित को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए गए हैं और उनकी मेडिकल जांच की गई है।

loksabha election banner

इससे पहले राजस्थान में भरतपुर जिले के कामां कस्बे में 13 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया थे। आरोपितों द्वारा नाबालिग के साथ बारी-बारी से कई लोगों ने दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने कैथवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट में गांव की ही अब्बास और उसके दो साथियों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि सितंबर के अंत में अब्बास ने अपनी भाभी के माध्यम से पीड़िता को बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दो अन्य लोग हाकम और जैकम भी मौके पर मौजूद रहे। उन दोनों ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया।

उन्होंने नाबालिग को धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही पीड़िता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इसके कुछ दिन बाद हाकम और जैकम ने पीड़िता को जबरन जंगल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार द्वारा आरोप लगाय गया कि इस दौरान आरोपितों ने नाबालिग की सोने की चेन और आधार कार्ड अपने पास रख लिया। 11 अक्टूबर को जब नाबालिग आरोपीतों से अपना सामान लेने गई तो उसके साथ कार में बैठे चार से पांच लोग उसे उठाकर ले गए। जिसके बाद सभी के द्वारा दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। इसकी जानकारी परिवार को मिली तो वो मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने पीड़िता को आरोपितों के कब्जे से छुड़ाया और फिर वापस घर लेकर आये। इस संबंध में शुक्रवार सुबह कैथवाड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.