Rajasthan: दो बच्चियों से दुष्कर्म, दोनों आरोपित गिरफ्तार
Misbehaviour With Girl Child दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए। पहला मामला अलवर का है। यहां चार साल की मासूम बच्ची से उसके नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म किया। वहीं दूसरा मामला प्रतापगढ़ का है। यहां पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले में उसके मौसा को गिरफ्तार किया।
जागरण संवाददाता, जयपुर। Misbehaviour With Girl Child: राजस्थान में दो बच्चियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। पहला मामला प्रदेश में अलवर जिले के थानागाजी पुलिस थाना इलाके में चार साल की एक मासूम बच्ची से उसके 15 वर्षीय नाबालिग चाचा ने दुष्कर्म किया। आरोपित बच्ची का रिश्ते में चाचा है और पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरा मामला प्रतापगढ़ जिले का है। यहां पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में उसके मौसा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पहले मामले में बच्ची को आरोपित शुक्रवार शाम घुमाने के बहाने खेत में ले गया। वहां ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित बच्ची को खेत में ही छोड़कर भाग गया। बाद में बच्ची रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया। इस पर परिजन बच्ची को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। वहां बच्ची को मेडिकल कराने के साथ ही उपचार किया गया। बच्ची को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम अस्पताल में पहुंची। जब पुलिस अधीक्षक ने बच्ची से बात कर घटनाक्रम पूछा तो दर्द से कराहते हुए बच्ची रोने लगी। बच्ची के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस उप अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, दूसरा मामला प्रतापगढ़ जिले का है। यहां पुलिस ने 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में उसके मौसा को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने बच्ची के हाथ-पैर बांधकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह मामला 30 नवंबर का है। आरोपित ने दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को धमकी दी थी कि यदि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। तबीयत बिगड़ने पर बच्ची के परिजनों ने के पूछने पर उसने घटनाक्रम की जानकारी दी। इस पर परिजनों ने धरियावद पुलिस थाने में बच्ची के मौसा भेरूलाल मीणा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।