विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला से दुष्कर्म कर पीड़िता के बेटा और बेटी का कराया धर्म परिवर्तन

By Sachin MishraEdited By:
Published: Thu, 02 May 2019 07:10 PM (IST)

Misbehavior with woman in rajasthan. महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके बेटा-बेटी का धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है।

महिला से दुष्कर्म कर पीड़िता के बेटा और बेटी का कराया धर्म परिवर्तन
महिला से दुष्कर्म कर पीड़िता के बेटा और बेटी का कराया धर्म परिवर्तन

संवाद सूत्र, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसके बेटा-बेटी का धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। जोधपुर के पाल बस्ती में रहने वाली पीड़ित महिला ने इस संबंध में बोरानाड़ा थाने में रिपोर्ट दी है। महिला का आरोप है कि शादीशुदा व्यक्ति ने उसके बेटे का खतना भी करवाया और उसकी नाबालिग पुत्री से वह छेड़छाड़ करता है। यह क्रम पिछले चार पांच वर्ष से चला आ रहा है।

बोरानाड़ा थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पाल बस्ती की रहने वाली महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने दिन में पीड़िता का मेडिकल करवाया और उसके बयान भी लिए हैं। पुलिस ने बेटा-बेटी का भी मेडिकल करवाकर नामजद आरोपित के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता का पति नहीं है। वह 2014 में बाड़मेर जिले के पचपदरा नगर स्थित सिमरखिया निवासी फतेह खां के संपर्क में आई थी। तब से अब तक उसने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने उसके 12 साल के बेटे का खतना करवाने के साथ 15 साल की बेटी से छेड़छाड़ की।

पीड़िता का आरोप है कि एक दिन उसके परिवार के लोग मिलने आए, तब साथ वाली बच्ची से भी छेड़छाड़ की। फतेह खां ने उसके बच्चों का धर्म परिवर्तन तक करवा दिया। लगातार मिली धमकियों से परेशान होकर वह बोरानाड़ा थाना पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप