राजस्थान में महिला ने पति और देवर पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Misbehavior with Wife. राजस्थान में एक महिला ने अपने पति और देवर पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
राज्य ब्यूरो, जयपुर। राजस्थान के बूंदी जिले में एक महिला ने अपने पति और उसके भाई पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। इस महिला ने चार वर्ष पूर्व अंतरजातीय विवाह किया था। पीड़िता ने शनिवार को आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवा लिया है।
पीड़िता ने चार वर्ष पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। तीन दिन पूर्व पति ने पत्नी को अपने छोटे भाई के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता ने विरोध किया तो पति ने छोटे भाई के साथ मिलकर पहले तो उसकी सरियों और डंडों से बेरहमी से पिटाई कर दी। बाद में दोनों भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
पीड़िता पति और देवर के चुंगल से किसी तरह से निकलकर मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद पीड़िता शनिवार को तालेड़ा थाने पहुंची। पीड़िता ने पति और अपने देवर के खिलाफ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप