Move to Jagran APP

Rajasthan: घरेलू विवाद के चलते नाबालिग बेटे ने की सौतेली मां की हत्या

रात को किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया जिस पर नाबालिग सौतेले बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या दी। घटना की जानकारी मिलने पर कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कुचामन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

By Priti JhaEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 02:25 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 02:25 PM (IST)
घरेलू विवाद के चलते नाबालिग बेटे ने की सौतेली मां की हत्या

अजमेर, जेएनएन। अजमेर संभाग के नागौर जिला अन्तर्गत ग्राम खोखर(कुचामन) स्कूल के पीछे स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला को उसी के ही सौतेले पुत्र ने घरेलू विवाद के चलते जान से मार दिया। सरोज नामक महिला का शव लहूलुहान हालत में उसके घर मे मिला। पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि महिला का कत्ल उसी के सौतेले बेटे ने रात को हुए किसी घरेलू विवाद के बाद कर दिया। घटना के वक्त मृतका का पति व्यापारिक कारणों से दिल्ली गया हुआ था।

loksabha election banner

वहीं, सुबह घर पहुंचने पर उसे पत्नी का लहूलुहान शव मिला जिस पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला घर पर अपने सौतेले बेटे के साथ अकेली ही थी। इसी दौरान रात को किसी बात को लेकर मां बेटे में विवाद हो गया जिस पर नाबालिग सौतेले बेटे ने मां की बेरहमी से हत्या दी। घटना की जानकारी मिलने पर कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव कुचामन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है और कुचामन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद कुचामन सीओ धर्मवीर जानू सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। वृताधिकारी धर्मवीर जानू ने हत्या की इस वारदात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत हरिद्वार निवासी मानसी ध्यानी नामक छात्रा एक सड़क हादसे में मंगलवार को मौत हो गई। युवती स्कूटी सवार पर सवार थी जिसे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना बांदरसिंदरी चौराहे की बताई जा रही है। घटना के बाद मौक पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों में रोष व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। भीड़ का समझाइश कर हटाया गया है। मृतका के शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया गया है। पुलिस आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। ट्रेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.