Rajasthan Politics: मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोनिया गांधी को सौंपा इस्तीफा
Rajasthan Politics राजस्थान के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) ने बताया आज शाम 5 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। मैंने एक पद एक व्यक्ति अनुशासन को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को अपनी इस्तीफा (Resignation) सौंप दिया है।
जयपुर, एएनआइ। राजस्थान के मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) के अनुसार कांग्रेस पार्टी के 'एक पद एक व्यक्ति' अनुशासन को ध्यान में रखते हुए, हमने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा दे दिया है। आज शाम 5 बजे कैबिनेट बैठक होगी। गौरतलब है कि गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने शुक्रवार को इस्तीफा देने की बात कही थी। इसके बाद से ही सियासी हलचल बढ़ गई। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा देने की पेशकश की। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन का कहना है कि तीनों मंत्री संगठन में काम करना चाहते हैं।
बता दें कि गोविंद डोटासरा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं। डाक्टर शर्मा को गुजरात व चौधरी को पिछले माह ही पंजाब कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन तीनों मंत्रियों ने एक व्यक्ति एक पद का पालन करते हुए ही इस्तीफे की पेशकश की है। शुक्रवार रात को दिल्ली से जयपुर पहुंचे अशोक गहलोत ने भी अपना उदयपुर का दौरा निरस्त कर दिया और वापस लौट आए। गहलोत को कांग्रेस विधायक प्रीति शक्तावत की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने शाम को उदयपुर जाना था। लेकिन जैसे ही आलाकमान का संदेश मिला उन्होंने ने अपना दौरा निरस्त कर दिया। गहलोत और माकन के बीच लंबी बैठक हुई जिसमें मंत्रिमंडल और पुनर्गठन को लेकर चर्चा भी हुई।