दहेज प्रताड़ना के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या
वैशाली नगर के ई ब्लॉक में रविवार रात दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सास, ससुर व पति रिश्तेदार के गए थे। वे रात साढ़े दस बजे लौटे तब घटना का पता चला।
जयपुर। वैशाली नगर के ई ब्लॉक में रविवार रात दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय सास, ससुर व पति रिश्तेदार के गए थे। वे रात साढ़े दस बजे लौटे तब घटना का पता चला। मृतका के भाई ने सोमवार को वैशाली नगर थाने में दहेज प्रताडऩा में बहन की हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। इसके बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया। दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर 18 माह पहले वैशाली नगर थाने में पति व ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।
पुलिस ने बताया कि अनिता खंडेलवाल (27) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी चार वर्ष पहले राहुल गुप्ता से शादी हुई थी। राहुल प्राइवेट कंपनी में अकाउंट् करता है। अनिता के 18 माह का बेटा है। मृतका के चाचा सूरज गुप्ता ने बताया कि दहेज प्रताड़ना देने पर मुकदमा दर्ज करवाने के बाद से वह पीहर में रहती थी। तीन माह पहले समझौता होने पर ससुराल वालों को दो लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद ससुराल वाले अनिता को लेकर गए थे।
सूरज गुप्ता ने बताया कि फंदा लगाने से पहले अनिता ने शाम साढ़े आठ बजे अपनी मां को फोन कर बताया था कि पति, सास व ससुर रिश्तेदार के खाना खाने गए है वे उसके बेटे को भी अपने साथ लेकर गए हैं। उसे घर में बंदकर मेन गेट के ताला लगाकर गए हैं।