Move to Jagran APP

LIVE Rajasthan Board 2023 Result: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, यहां देखें कैसे करना है चेक

LIVE RBSE Rajasthan 12th Arts Board Result 2023 राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा 2023 के परिणाम आज दोपहर घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट्स आरबीएसई राजस्थान बोर्ड अजमेर की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in व rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

By Versha SinghEdited By: Versha SinghPublished: Thu, 25 May 2023 09:17 AM (IST)Updated: Thu, 25 May 2023 04:02 PM (IST)
LIVE Rajasthan Board 2023 Result: जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट, यहां देखें कैसे करना है चेक
Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 आज आएगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

जयपुर (राजस्थान), ऑनलाइन डेस्क। LIVE Rajasthan Board 12th Arts Result 2023शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने आरबीएसी 12वीं आर्ट्स रिजल्ट शिक्षा संकुल जयपुर से जारी कर दिया है। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में ( Rajasthan Board 12th Arts Result 2023 ) में 7 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में कुल 96.33 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा था। वरिष्ठ उपाध्याय में 94.99 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। 

loksabha election banner

RBSE 12th Result 2023 Live Updates : यहां पढ़ें RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट का लाइव अपडेट

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: 326413 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन से हुए पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 3,26,413 स्टूडेंट फर्स्ट डिविजन, 2,69,154 स्टूडेंट्स सेकंड डिविजन जबकि 55,855 स्टूडेंट थर्ड डिवीजन पास हुए हैं।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: वरिष्ठ उपाध्याय में 84.61 फीसदी बच्चे हुए पास

राजस्थान बोर्ड वरिष्ठ उपाध्याय रिजल्ट में भी बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कों का रिजल्ट 80.23 फीसदी रहा है और वहीं, दूसरी तरफ लड़कियों का रिजल्ट 88.60 फीसदी रहा। कुल पास प्रतिशत 84.61 फीसदी रहा।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: लड़के और लड़कियों आई की फर्स्ट डिविजन

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में 1,36,135 लड़के फर्स्ट डिवीजन, 1,50,529 सेकेंड डिवीजन जबकि 32,970 लड़के थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं। इनमें 9,486 लड़कों की सप्लीमेंट्री आई है। छात्राओं की बात करें तो 1,89,918 छात्राएं फर्स्ट डिवीजन, 1,18,904 सेकेंड डिवीजन, 22,667 छात्राएं थर्ड डिवीजन पास हुई हैं। जबकि 7020 छात्राओं की सप्लीमेंट्री आई हैं।

RBSE 12th Result 2023 Arts Live: राजस्थान में अजीबों गरीब नाम की लड़की हुई First डिवीजन से पास

राजस्थान 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। लड़की का नाम एवन कुमारी दिखाई दे रहा है। वहीं छात्रा को दो सबजेक्ट्स में डिस्टिंक्शन भी मिले हैं। 

RBSE 12th Result 2023 Arts Live: लड़कियों ने मारी बाजी

मंत्री बीडी कल्ला द्वारा RBSE 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस रिजल्ट में 92.35% प्रतिशत छात्र-छात्राए हुए पास, इसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कियों ने लड़कों को भी पीछे कर दिया है। 

RBSE 12th Result 2023 Arts Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

RBSE राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में लड़कों का पास प्रतिशत 90.65 फीसदी रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06 फीसदी रहा। पिछले साल की तरह लड़कियां आगे रहीं।

RBSE 12th Result 2023 Arts Live: आज जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स के नतीजों की घोषणा के दिन और समय का एलान कर दिया है। बोर्ड द्वारा कक्षा 12 कला वर्ग के परिणाम आज, 25 मई 2023 को दोपहर 3.30 बजे घोषित किए जाएंगे।

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे छात्र रिजल्ट

आज 12th Arts Result जारी होने के बाद छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। 

RBSE 12th Arts Result 2023 Live : शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला खत्म करेंगे छात्रों का इंतजार

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जल्द ही RBSE 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 का एलान कर छात्रों के इंतजार को खत्म करेंगे। वह रिजल्ट में छात्रों के पास होने का प्रतिशत और जिलों का प्रतिशत बताएंगे। बता दें कि पिछले साल आर्ट्स का रिजल्ट शिक्षा मंत्री नहीं बल्कि राजस्थान बोर्ड के प्रशासक ने जारी किया था।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: बीडी कल्ला ने ट्वीट कर दी छात्रों को शुभकामनाएं

शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने ट्वीट कर 12वीं आर्ट्स रिजल्ट आज जारी करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 7 लाख से भी अधिक परीक्षार्थीयों ने यह परीक्षा दी है। परीक्षा में प्रविष्ट हुए परी​क्षार्थियों के उज्जवल ​भविष्य की कामना करता हूं सफलता की कामना करता हूं।

RBSE 12th Arts Result 2023: कुछ ही देर में जारी होगा छात्रों का रिजल्ट

राजस्थान के मंत्री कुछ ही देर में RBSE 12वीं के रिजल्ट का एलान करने वाले हैं। छात्र छात्राएं भी समय के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

RBSE 12th Arts Result 2023: राजस्थान सरकार की वेबसाइट क्रैश होने पर कैसे करें रिजल्ट चेक?

RBSE Rajasthan Board 12th Result 2023 : आज राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट 3 बजे के बाद जारी किया जाएगा। जिस समय रिजल्ट की घोषणा होती ठीक उसी समय राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर करीब साढ़े छह लाख छात्र अपना रिजल्ट चेक कर रहे होंगे।

इस बढ़े हुए ट्राफिक के कारण राजस्थान बोर्ड की वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है या फिर वेबसाइट की स्पीड भी कम हो सकती है। ऐसे में छात्र और छात्राओं के पास तुरंत रिजल्ट चेक करने का एक दूसरा ऑप्शन भी होना चाहिए। राजस्थान बोर्ड 12वीं के स्टूडेंट्स एक SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

RBSE 12th Result 2023 Arts Live: SMS पर ऐसे चेक रिजल्ट

  • अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • एक नया मैसेज बनाएं।
  • इसके बाद 'RJ12A' टाइप करें और उसके बाद एक स्पेस दें।
  • स्पेस के बाद अपना रोल नंबर डालें।
  • अपने द्वारा डाली गई जानकारी को दोबारा चेक करें।
  • मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • RBSE प्रणाली से प्रतिक्रिया आने तक इंतजार करें।
  • आपको अपने RBSE आर्ट्स रिजल्ट 2023 वाला एक SMS मिल जाएगा।

RBSE 12th Arts Result 2023: 10 दिन में स्क्रूटनी के लिए आवेदन का मौका 

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट जारी होने के बाद रिजल्ट से नाखुश विद्यार्थी स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सेकेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की संवीक्षा और प्रति ऑनलाइन ले सकेंगे। विद्यार्थी 10 दिन में 300 रु. देकर आवेदन कर सकते हैं।

RBSE 12th Arts Result 2023: RBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट इन स्टेप्स से करें चेक

Rajasthan Board 12th Result 2023: आर्ट्स का रिजल्ट चेक करने का तरीका

स्टेप 1. सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर राजस्थान 12वीं आर्ट्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. RBSE 12वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें।

स्टेप 4. RBSE 12वीं रिजल्ट 2023 आर्ट्स स्ट्रीम के लिए आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 5. RBSE 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2023 मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट निकाल लें।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: पिछले साल  राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट में 339474 फर्स्ट डिविजन से पास हुए थे

पिछले साल राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्टस स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 52 हजार 444 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड किए गए थे। इनमें से 6 लाख 40 हजार 239 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। 6 लाख 16 हजार 745 स्टूडेंट्स पास हुए थे। इनमें 3 लाख 39 हजार 474 ने फर्स्ट डिविजन, 2 लाख 42 हजार 582 सेकेंड डिविजन और 34 हजार 654 ने थर्ड डिविजन हासिल किया। केवल पास होने वालों की संख्या 35 थी।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: आज होगा वरिष्ठ उपाध्याय का भी रिजल्ट जारी 

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स परिणाम 2023 के साथ-साथ वरिष्ठ उपाध्याय के रिजल्ट की भी घोषणा की जाएगी। राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में 7,19,838 विद्यार्थी और वरिष्ठ उपाध्याय में 5,60,14 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: नहीं होगी टॉपरों के नामों की घोषणा

राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं आर्ट्स रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर आज 3 बजे के बाद जारी होगा। राजस्थान बोर्ड आज भी टॉपर्स की लिस्ट और उनके नामों की घोषणा नहीं करेगा। राजस्थान बोर्ड ऐसा करना कुछ साल पहले ही बंद कर चुका है।

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा RBSE रिजल्ट का एलान

सभी छात्रों के 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट को राजस्थान बोर्ड द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। इस दौरान कुल उत्तीर्ण प्रतिशत भी बताया जाएगा। साथ ही लड़के और लड़कियों का भी परीक्षा में पास होने का प्रतिशत बताया जाएगा। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपरों के नामों का ऐलान नहीं किया जाएगा।

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: छात्र ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट की मार्कशीट

आज राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। छात्रों को ऑरिजनल मार्कशीट उनके स्कूल प्रशासन द्वारा ही दी जाएगी। नतीजों की घोषणा के कुछ दिन बाद बोर्ड की ओर से मार्कशीट स्कूलों में पहुंचा दी जाएगी। स्कूल प्रमुखों को इन्हें जिला शिक्षा कार्यालयों से लेना होगा, फिर मुहर लगाकर विद्यार्थियों को देनी होगी।

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: ऐसा था राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस का रिजल्ट

RBSE 12th Arts Result 2023 LIVE: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। वहीं, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है। साइंस में अजमेर जिले का 92.68, अलवर का 95.36, बांसवाड़ा का 95, बाड़मेर का 96.73, भरतपुर का 94.91, भीलवाड़ा का रिजल्ट 95.06 था। 

वहीं, बीकानेर का 94.70, बूंदी का 93.29, चित्तौड़गढ़ का 90.50, चूरू का 93.65, डूंगरपुर का 97.93, जयपुर का 95.62, जैसलमेर का 90.34, जालोर का 97.05, झुन्झुनू का 97.16, झालावाड़ का 94.38, जोधपुर का 97.03, कोटा का 93.81, नागौर का 97.63, पाली का रिजल्ट 96.38 था।

सवाई माधोपुर का 96.14, सीकर का 97.75, सिरोही का 93.65, श्रीगंगानगर का 91.43, टोंक का 96.68, उदयपुर का 94.37, धौलपुर का 94.50, दौसा का 95.38, बारां का 92.85, राजसमंद का 97.21, हनुमानगढ़ का 92.43, करौली का 95.61, प्रतापगढ़ का 95.14 प्रतिशत रहा था।

RBSE 12th Result 2023 Arts Live: होनहारों को लैपटॉप बांटने को लेकर बना असमंजस

साल 2013-14 में राजस्थान बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने की घोषणा की गई थी। लेकिन पिछले 4 साल से राजस्थान सरकार ने ये लैपटॉप नहीं बांटे हैं। वहीं, इस बार कहा गया था कि स्टूडेंट्स को टैबलेट बांटे जाएंगे। अब इस पर असमंजस की स्थिति बन गई है। सरकार ने तय किया है कि टैबलेट का खर्चा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उठाएगा। देखते हैं कि बच्चों के हाथ क्या आता है। 

RBSE 12th Result 2023 Time: इस समय होंगे रिजल्ट घोषित

राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों का एलान कल दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर किया जाएगा।

RBSE 12th Arts Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट

साल 2021 में पहली बार ऐसा हुआ, जब आरबीएसई राजस्थान बोर्ड ने एक साथ साइंस, आट्‌र्स और कॉमर्स तीनों के रिजल्ट जारी किए गए थे। साल 2021 में कोरोना के कारण एग्जाम नहीं हुए। राज्य सरकार की ओर से तय किए गए फॉर्मूले के आधार पर प्रोमोट कर रिजल्ट घोषित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.