Move to Jagran APP

Rajasthan: ललित मोदी के बेटे रुचिर को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटाया, नई कार्यकारिणी बनी

Lalit Modi ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अलवर जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को अपनी नई कार्यकारिणी चुन ली है। इसमें रुचिर मोदी किसी भी पद पर नहीं हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:23 PM (IST)
Rajasthan: ललित मोदी के बेटे रुचिर को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटाया, नई कार्यकारिणी बनी
ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Lalit Modi: पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को अलवर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अलवर जिला क्रिकेट संघ ने गुरुवार को अपनी नई कार्यकारिणी चुन ली है। इसमें रुचिर मोदी किसी भी पद पर नहीं हैं। रुचिर मोदी को साल, 2016 में अलवर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद रुचिर मोदी ने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट जगत में अब ललित मोदी युग का पूरी तरह अंत हो गया है। इससे पहले खुद ललित मोदी को नागौर जिला क्रिकेट संघ से हटाया गया था। वर्तमान में राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत हैं।

loksabha election banner

ललित मोदी के राजस्थान क्रिकेट संघ से रिश्ते की वजह से ही बीसीसीआई राजस्थान क्रिकेट संघ को अनुदान नहीं दे रही है, लेकिन अब रुचिर मोदी की विदाई के बाद मोदी का राजस्थान क्रिकेट संघ से नाता आधिकारिक तौर पर पूरी तरह से खत्म हो गया है। अलवर जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी में रुचिर मोदी की जगह जितेंद्र गुप्ता नए अध्यक्ष चुने गए हैं। अशोक कुमार गोयल उपाध्यक्ष, पवन गोयल सचिव, अशोक खंडेलवाल कोषाध्यक्ष और अशोक सिंघानिया व प्रमोद यादव संयुक्त सचिव चुने गए हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विजेंद्र गर्ग, राम बाबू शर्मा और अनिल यादव चुने गए गए हैं।

उल्लेखनीय राजस्थान में क्रिकेट पिछले काफी समय से गुटबाजी का शिकार हो रही थी। इसके चलते राजस्थान में क्रिकेट के भविष्य पर अंधकार के बादल छा गए थे। बाद में लंबी-चौड़ी राजनीति के बाद डॉ. सीपी जोशी राजस्थान के अध्यक्ष बने। तब जाकर राजस्थान क्रिकेट में कुछ शांति बहाली हुई, लेकिन फिर भी अंदरूनी उठापटक जारी रही। इसके बाद पिछले दिनों हुए चुनाव के बाद क्रिकेट की कमान अब सीएम गहलोत के बेटे वैभव गहलोत के हाथ में आ गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.