यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Congress President Election: जानें, अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कब-क्या कहा
Congress President Election अशोक गहलोत कभी तो कहते हैं कि अध्यक्ष बनकर भी मैं सीएम पद नहीं छोड़ूंगा तो कभी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Congress President Election: कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव को जारी सियासत के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के कुछ बयान पिछले कुछ दिनों में चर्चा में हैं। अशोक गहलोत कभी तो कहते हैं कि अध्यक्ष बनकर भी मैं सीएम पद नहीं छोड़ूंगा तो कभी कहते हैं कि अध्यक्ष बनने के बाद वह सीएम पद छोड़ने के लिए तैयार हैं। साथ ही, अशोक गहलोत यह भी कहते हैं कि नए सीएम का फैसला विधायक करेंगे। अशोक गहलोत के बयानों से यहीं लगता है कि वह राजस्थान के सीएम भी बने रहना चाहते हैं और कांग्रेस अध्यक्ष भी बनना चाहते हैं। अब यह आलाकमान पर निर्भर है कि वह किसे-क्या जिम्मेदारी दे।
अध्यक्ष बनने वाले को एक पद छोड़ना होगा
राजस्थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत ने वीरवार को कहा कि अध्यक्ष बनने वाले को एक पद छोड़ना होगा। अगर दोनों पदों पर रहेगा तो अध्यक्ष पद के साथ न्याय नहीं हो सकेगा। अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए तैयार रहने की बात स्वीकारते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट (Sachin Pilot) को सीएम बनाने को लेकर फैसला विधायक करेंगे।
इसलिए दोनों पदों पर रह सकता हूं
सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा था कि मैं चुनाव लड़कर अध्यक्ष बनूंगा। साथ ही, अशोक गहलोत ने यह भी कहा था कि सीएम विधायकों के बहुमत से बना हूं। इस कारण दोनों पदों पर रह सकता हूं।
राजस्थान से दूरी नहीं बनाऊंगा
अगस्त में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे होने के बीच कहा था मैं कहीं नहीं जा रहा हूं प्रदेश में ही रहूंगा। अपनी आखिरी सांस तक राजस्थान से दूरी नहीं बनाऊंगा। अशोक गहलोत ने बारां और कोटा में कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को पार्टी की बागडोर संभालने के लिए आखिरी क्षण तक प्रयास किए जाएंगे। गहलोत ने कहा जिस प्रदेश में मेरा जन्म हुआ है, मैं वहां से दूरी नहीं बनाऊंगा।
