विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: बंदूक के दम पर अगवा किया फिर जबरन पिलाई शराब, नाबालिग के साथ तीन युवकों ने की शर्मनाक करतूत

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Tue, 26 Dec 2023 12:55 PM (IST)

Rajasthan Crime News पुलिस के मुताबिक पीड़िता कुछ दवाइयां खरीदने के लिए बाहर गई थी तभी आरोपियों ने उसे कार ...और पढ़ें

राजस्थान के अलवर में बंदूक की नोक पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)
राजस्थान के अलवर में बंदूक की नोक पर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म (प्रतिकात्मक फोटो)

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले से एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। अलवर जिले के एक होटल में तीन लोगों ने कथित तौर पर बंदूक की नोक पर 17 वर्षीय एक लड़की का अपहरण कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुछ दवाइयां खरीदने के लिए बाहर गई थी, तभी आरोपियों ने उसे कार में अगवा कर लिया और जबरन शराब पिलाई। पुलिस ने कहा, वे उसे एक होटल में ले गए जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

23 दिसंबर की रात को नाबालिग का हुआ था अपहरण

खेरली थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 दिसंबर की रात को नाबालिग का अपहरण कर लिया गया था। आरोपी बंदूक की नोक पर उसे कार में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी में मनोज सैनी, केदार सैनी और नरेंद्र को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच डीएसपी कठूमर को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर अलर्ट मोड में सीएम भजन लाल, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक