राजस्थान में खबरा और रूबेला टीकाकरण के दौरान सात बच्चों की बिगड़ी तबियत
विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से चलाए जा रहे खसरा व रूबेला जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जारी टीकाकरण अभियान के दौरान चित्तौडग़ढ़ के एक स्कूल में सात बच्चों की तबियत बिगड़ी।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 11:14 AM (IST)
उदयपुर,जेएनएन। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से राज्य में चलाए जा रहे खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जारी टीकाकरण अभियान के दौरान बुधवार को चित्तौडग़ढ़ जिले के एक स्कूल में सात बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। सभी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार चित्तौडग़ढ़ शहर के सेंट पॉल स्कूल में अभियान के तहत टीकाकरण जारी था। इसी दौरान सात बच्चों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया।
सूचना पर जिला प्रशासन के आला अधिकारी तथा कई बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंचे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. इंद्रजीतसिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सामान्य हैं और सिर दर्द तथा जी घबराने की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें