विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के करौली में ध्वजारोहण करते समय नीचे गिरा तिरंगा, सकते में आ गए अधिकारी

Published: Sat, 15 Aug 2026 05:19 PM (IST)

राजस्थान के करौली में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा फहराया जा रहा तिरंगा अचानक नीचे गिर गया।

राजस्थान में ध्वजारोहण के दौरान नीचे गिरा तिरंगा

राजस्थान में ध्वजारोहण के दौरान नीचे गिरा तिरंगा

HighLights

  1. करौली में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के दौरान तिरंगा नीचे गिरा।

  2. जिला कलेक्टर अक्षय गोदरा द्वारा फहराया जा रहा था राष्ट्रीय ध्वज।

  3. तिरंगा गिरने के बाद सम्मानपूर्वक दोबारा फहराया गया, कार्यक्रम जारी।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के करौली में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अक्षय गोदरा वहां पहुंचे। जिला कलेक्टर को ही ध्वजारोहण करना था, लेकिन ध्वजारोहण करते समय अचानक झंडा नीचे गिर गया।

तिरंगे के अचानक गिरने से स्टेडियम में शांति हो गई, लेकिन फिर दोबारा पूरे सम्मान के साथ ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय त्योहार मनाया गया।

अचानक नीचे गिरा तिरंगा

करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में 15 अगस्त मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर की भी मौजूदगी थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत जैसे जिला कलेक्टर ने ध्वजारोहण के लिए तिरंगे में बंधी डोरी खींची, तो अचानक झंडा ही नीचे आ गया।

इस घटना के बाद तुरंत ही तिरंगे को जमीन से उठा लिया गया और फिर दोबारा झंडे को पोल पर लगाकर ध्वजारोहण की प्रक्रिया पूरी की गई।

यह भी पढ़ें- कहां बना था भारत का वो पहला खादी तिरंगा, जिसे पंडित नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लालकिले पर फहराया?