Move to Jagran APP

BJP Meeting In Jaipur: जेपी नड्डा बोले-भाजपा ने विकासवादी राजनीति करने पर जोर दिया, नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ेंगे

BJP Meeting In Jaipur जेपी नड्डा ने कहा कि विकासवादी राजनीति करते हुए विरोधी दलों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। विपक्षी पार्टियां जाति धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति करती हैवह देश को तोड़ने वाली है। उन्होंने नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने की बात कही।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 08:50 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 08:50 PM (IST)
BJP Meeting In Jaipur: जेपी नड्डा बोले-भाजपा ने विकासवादी राजनीति करने पर जोर दिया, नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ेंगे
भाजपा ने विकासवादी राजनीति करने पर जोर दिया, नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ा जाएगाः जेपी नड्डा। फोटो एएनआइ

जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित भाजपा 2024 में होने वाले लोकसभा और आगामी डेढ़ साल में होने वाले ग्यारह राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर विशेष जोर दिया है। पार्टी ने देशभर में 73 हजार उन पोलिंग बूथों को चिन्हित किया है, जहां पार्टी का प्रदर्शन पिछले चुनावों में कमजोर रहा है। इनमें ज्यादातर बूथ दक्षिण भारत के हैं। भाजपा ने आगामी चुनाव केंद्र सरकार की योजनाओं और संगठन के बल पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। शुक्रवार को जयपुर में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि विकासवादी राजनीति करते हुए विरोधी दलों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। विपक्षी पार्टियां जाति, धर्म और मजहब के नाम पर राजनीति करती है,वह देश को तोड़ने वाली है। उन्होंने नई पीढ़ी को पार्टी से जोड़ने की बात कही।

loksabha election banner

संगठन को मजबूत करेंगे

उन्होंने कहा अंतिम व्यक्ति तक पार्टी पहुंचे, केंद्र सरकार की योजनाएं पहुंचे इस बारे में रणनीति तय की गई है। बूथ स्तर तक पार्टी की मजबूती, पन्ना प्रमुख के जरिए चुनाव में जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तय की गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने वाले कार्यक्रम निरंतर चलते रहेंगे। कमजोर बूथ मजबूत होंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा। पन्ना प्रमुख पर काम चल रहा है। आम आदमी के सपनों को पूरा कैसे करे, इस बारे में रणनीति तय की गई है। प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रहेंगे। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, इस पर ध्यान दिया जाएगा। नेताओं के प्रवास कार्यक्रम होंगे। नड्डा ने कहा कि राजस्थान में कमल खिलाने पर मंथन हुआ है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां का प्रशासन बदनाम हो गया है। भाजपा गहलोत सरकार के काले कारनामे उजागर कर रही है। नड्डा बोले, भाजपा को सर्व स्पर्शी और सर्वव्यापी बनाया जाएगा।

यह प्रस्ताव पारित किए गए

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि बैठक में चार प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें 30 मई को केंद्र सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होगा। ऐसे में 30 मई से 14 जून तक सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर ध्यान दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता लाभार्थियों तक पहुंचेंगे। एक-एक घर तक भाजपा के कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मंत्री और नेता लाभार्थियों के घरों में रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 75 हजार स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। 23 जून से छह जुलाई तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम होगा। सभी राज्यों में प्रदेश व जिला कार्यसमिति की बैठक जून महीने में होगी। एक प्रस्ताव में कहा गया कि राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया है। गहलोत सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा गया कि किसान कर्ज माफी का वादा पूरा नहीं हो सका। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। बेरोजगार बढ़ रही है। कांग्रेस पर प्रतिशोध की राजनीति का आरोप लगाया गया है। परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति पर रोक लगाने की बात भी नड्डा ने कही है।

मनभेद नहीं हो सकता

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान के नेताओं में कोई खींचतान नहीं है। पार्टी में मतभेद हो सकते हैं,लेकिन मनभेद नही हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता खुद को मुख्यमंत्री मानकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि एक सत्र में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने-अपने राज्यों की चुनावी तैयारियों की जानकारी दी।

विस्तारक माडल पर जोर  

प्रवासी माडल और विस्तारक माडल पर जोर दिया गया। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों को प्रवासी बनाकर भेजा जाएगा। प्रवासी उस क्षेत्र में घूमकर राजनीतिक माहौल का जायजा लेंगे। पार्टी विस्तारक माडल को भी फिर से सक्रिय करने जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारकों की तर्ज पर ही फील्ड में विस्तारक काम करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.