Move to Jagran APP

UP Assembly Elections 2022: जितेंद्र सिंह बोले, यूपी में इसी माह घोषित होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी

UP Assembly Elections 2022 जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में इसी महीने ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस सूची में महिलाओं के नाम काफी संख्या में होंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 02:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 02:56 PM (IST)
UP Assembly Elections 2022: जितेंद्र सिंह बोले, यूपी में इसी माह घोषित होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
जितेंद्र सिंह बोले, यूपी में इसी माह घोषित होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर बनी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह ने कहा कि यूपी में इसी महीने ज्यादातर सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस सूची में महिलाओं के नाम काफी संख्या में होंगे। उन्होंने कहा कि यूपी में पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। फिलहाल, किसी अन्य दल के साथ तालमेल का विचार नहीं है। जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनें। राहुल सर्वसम्मति से पार्टी अध्यक्ष बनेंगे। सभी नेता और कार्यकर्ता उन्हें पार्टी की कमान सौंपना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह वह खुद पश्चिमी यूपी के दौरे पर जा रहे हैं। वहां कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा करेंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पंचायत स्तर तक कांग्रेस की कमेटियां गठित की हैं। वहां डेडिकेटेड काल सेंटर शुरू किए गए हैं। यह सेंटर जमीनी हकीकत जांचते हैं। एक बातचीत में जितेंद्र सिंह ने कहा कि असम में कार्यकर्ताओं के लिए राज्य व जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए गए हैं।

loksabha election banner

राजस्थान में कोई गुटबाजी नहीं

जितेंद्र सिंह पार्टी संगठन में असम के प्रभारी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में वहां सरकार बनाएंगे। संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी में क्षेत्रवार तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के अग्रिम संगठन युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआइ को सक्रिय किया जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में असम में भी महिलाओं को पहले के मुकाबले ज्यादा टिकट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अब कोई गुटबाजी नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मिलकर काम कर रहे हैं। मंत्रिमंडल में फेरबदल आपसी सहमति से हुआ है। राजनीतिक नियुक्तियों के लिए कवायद शुरू हो गई है। राज्य के 33 में से 13 जिलों में अध्यक्ष बना दिए गए, शेष में नियुक्तियां इसी महीने हो कर दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.