विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, गुब्बारे बेच रहे तीन बच्चों की मौत

Published: Tue, 07 Jul 2026 10:43 AM (GMT+05:30)

जयपुर में मंगलवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया, जिससे तीन बच्चों ...और पढ़ें

HighLights

  1. तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंदा।

  2. जयपुर में हुए इस भीषण हादसे में तीन बच्चों की मौत।

  3. सड़क दुर्घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर में मंगलवार एक सड़क हादसे में 3 बच्चों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे गुब्बारे बेचने वाले को रौंद दिया। हादसे में दो लोग घायल भी हो गए।

हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर हुआ। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

रौंद गया ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने लोहे की रेलिंग तोड़ दी और सड़क किनारे नाले के पास खड़े बच्चों को कुचल दिया। टक्कर के बाद लोग नाले में गिर गए। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया, जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे में शवों के चीथड़े उड़ गए। मरने वाले एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर हादसे के फोटो और वीडियो वायरल हैं।

अभी कुछ दिन पहले जयपुर में ही एक होटल में निर्माणाधीन सीवरेज की दीवार अचानक गिर गई थी और इसके मलबे में मजदूर दब गए थे। इस हादसे में भी 3 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 12 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें- जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 11 मजदूर दबे; रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल