विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयपुर में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, 11 मजदूर दबे; रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल

Published: Tue, 07 Jul 2026 09:04 AM (GMT+05:30)

जयपुर के झालाना स्थित वन विभाग परिसर में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से 11 मजदूर घायल हो गए। सभी ...और पढ़ें

HighLights

  1. जयपुर के झालाना में निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी।

  2. हादसे में 11 मजदूर घायल, अस्पताल में भर्ती।

  3. किसी की मौत नहीं, घटना की विस्तृत जांच के आदेश।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर के झालाना इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत की छत गिरने से करीब 11 मजदूर घायल हो गए। इमारत वन विभाग के फॉरेस्ट्री ट्रेनिंग इंस्टीट्यूटकॉम्प्लेक्स में स्थित थी।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि हादसा तब हुआ, जब मजदूर वन विभाग की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य में लगे थे। तभी बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा ढह गया और 11 मजदूर मलबे के नीचे दब गए थे।

jaipur roof collapse

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और सभी मजदूरों को निकालकर इलाज के लिए सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है कि घायलों में दो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि बाकी बिहार के निवासी हैं। SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. राजेंद्र मंडिया ने कहा कि 9 मजदूरों को ओपीडी में भर्ती किया गया है। सभी की हालत स्थिर है और इलाज चल रहा है।

jaipur building collapse

किसी की मौत नहीं

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छत गिरने के कारणों की जांच शुरू की।

अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा निर्माणाधीन छत के स्लैब के अचानक गिरने के कारण हुआ होगा। निर्माण की गुणवत्ता और साइट पर तय सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- कानपुर में 70 साल पुरानी ईंट की बनी छत गिरी, किसान व मवेसी की दबकर मौत