जयपुर में स्कूल के दौरे को लेकर बवाल: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, मारपीट का आरोप
जयपुर में सरकारी स्कूल के दौरे के दौरान CJP और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR।
HighLights
CJP के स्कूल दौरे पर ग्रामीणों से झड़प हुई।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
असुरक्षित स्कूल पशु बाड़े से चल रहा था, अब शिफ्ट।
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर के एक सरकारी स्कूल में दौरे को दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सदस्यों पर कथित हमले को लेकर हुए विवाद के बीच, पार्टी और स्थानीय ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगाया है।
CJP की टीम शुक्रवार को सरकारी स्कूल की हालत का जायजा लेने के लिए रामपुर कंवरपुरा गांव पहुंची थी। वहां टीम के सदस्यों और स्थानीय निवासियों के बीच झड़प हो गई। CJP ने इस निवासियों पर 'BJP के गुंडे' होने का आरोप लगाया है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का दावा था कि टीम की मौजूदगी से इलाके में डर का माहौल बन गया था।
एक पशु बाड़े से चलाया जा रहा था स्कूल
स्कूल की इमारत को असुरक्षित घोषित किए जाने के बाद से स्कूल एक पशु बाड़े से चलाया जा रहा था। शनिवार सुबह अधिकारियों ने छात्रों को नई जगह पर शिफ्ट कर दिया।
CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR
शिवदासपुरा के एसएचओ राजेश गौतम ने बताया कि कल रात एक स्थानीय ग्रामीण ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि CJP के सदस्य बड़ी संख्या में आए थे और उन्होंने स्थानीय निवासियों को डराया-धमकाया। उन्होंने दावा किया कि बच्चे डरे हुए हैं और स्कूल नहीं जा रहे थे।
गौतम ने बताया कि दूसरी FIR कॉकरोच जनता पार्टी के सदस्य की शिकायत पर दर्ज की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की गई। उन्होंने कथित हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
आशुतोष रांका ने बीजेपी नेताओं पर लगाया आरोप
FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि हमलावर भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं द्वारा बुलाए गए गुंडे थे। उन्होंने कहा कि हमारे पास वीडियो और सबूत हैं। अगर उनके पास भी सबूत हैं, तो वे भी उन्हें दिखाएं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'क्या हम पाकिस्तानी लगते हैं', जयपुर में सरकारी स्कूल देखने पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं से मारपीट
