विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सड़क पर शराब पीकर हंगामा करने वालों पर जयपुर पुलिस का शिकंजा, एक दिन में 529 गिरफ्तार; बार-क्लबों पर भी एक्शन

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:45 PM (IST)

जयपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एक ही दिन में 529 लोगों को गिरफ्तार किया गया और देर रात खुले बार-रेस्टोरेंट पर भी एक्शन लिया गया।

सड़क पर शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

सड़क पर शराब पीने वालों पर पुलिस का एक्शन (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जयपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अभियान चलाया।

  2. एक ही दिन में 529 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

  3. देर रात खुले बार और रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई हुई।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर की सड़कों, बाजारों और चौराहों पर रोजमर्रा के कामों से निकलने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा और सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

शुक्रवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत एक ही दिन में 529 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

चारों जिलों में एक साथ चला अभियान

बता दें कि यह कार्रवाई किसी एक थाना या इलाके तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे जयपुर कमिश्नरेट के चारों जिलों में एक साथ अंजाम दी गई। शनिवार को जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने इस अभियान के आंकड़े साझा करते हुए बताया कि सबसे अधिक कार्रवाई जयपुर ईस्ट में हुई। 

जिला गिरफ्तार लोगों की संख्या
जयपुर ईस्ट 170
जयपुर साउथ 161
जयपुर वेस्ट 116
जयपुर नॉर्थ 82
कुल गिरफ्तारी 529

देर रात तक खुले बार और रेस्टोरेंट भी आए जद में

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के अनुसार, इस मुहिम के दौरान सड़क-चौराहों पर नशे में उपद्रव करने वालों के साथ-साथ निर्धारित समय सीमा के बाद भी खुले पाए गए बार, क्लब और रेस्टोरेंट के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई।

क्यों जरूरी थी यह सख्ती?

गौरतलब है कि शहर की सड़कें और बाजार हर वर्ग के लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए होते हैं। कई बार सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और नशे में बदसलूकी करने से परिवारों, महिलाओं और राहगीरों को असुविधा व असुरक्षा का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने साफ किया है कि आम लोगों की शांति और शहर की कानून-व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।