क्या इस मेहंदी को लगाने से होती है शादी? मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 3 घंटे में खत्म हुई 3500 KG मेहंदी
जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा पर्व पर सोशल मीडिया रील्स के कारण मेहंदी प्रसाद लेने के लिए भक्तों ...और पढ़ें

मोती डूंगरी गणेश मंदिर में 3 घंटे में खत्म हुई 3500KG मेहंदी (स्क्रीनग्रैब)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, जयपुर। जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में सिंजारा पर्व के अवसर पर रविवार को मेहंदी प्रसाद लेने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां मेहंदी प्रसाद लाने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से लोग पहुंचे।

(फोटो- PTI)
दरअसल, जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के दिन सिंजारा उत्सव मनाया जाता है, जिसमें कई कुंटल मेहंदी चढ़ती है। सोशल मीडिया पर शेयर रील्स में दावा किया गया कि यहां की मेहंदी लगाने से कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी हो जाती है।
जिसके बाद सिंजारा उत्सव में शामिल होने के लिए दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पुणे, इंदौर, भोपाल और आगरा सहित कई शहरों से लोग शनिवार रात से ही जयपुर पहुंचने लगे और मेहंदी प्रसाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
-1789395476391.webp)
(फोटो- PTI)
3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी खत्म
शहर के मुख्य मार्गों पर डेढ़ घंटे से अधिक समय तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहा, भारी भीड़ के चलते सिर्फ 3 घंटे में 3500 किलो मेहंदी की प्रसाद बंट गई। भीड़ इस कदर थी कि शाम 7 बजे के करीब मंदिर प्रशासन ने मेहंदी खत्म होने का अनाउंसमेंट कर दिया। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों को घर जाने की अपली की।
-1789395453176.webp)
(फोटो- PTI)
जानकारी के अनुसार, मेहंदी प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होना था, लेकिन भीड़ बढ़ने के बाद मंदिर प्रशासन ने इसे शाम 5 बजे से शुरू करने की घोषणा कर दी और 7 बजे प्रशासन ने मेंहदी प्रसाद खत्म होने की जानकारी दी।
क्या है सिंजारा उत्सव?
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सालों से गणेश चतुर्थी के दिन सिंजारा उत्सव मनाया जाता है और इसमें लोग बप्पा को मेहंदी चढ़ाते हैं। इस अवसर पर भगवान गणेश को कई कुंटल मेहंदी चढ़ा दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त कुंवारे लोग इस मेहंदी को हाथों में लगा लेता है उसके लिए जल्द ही शादी के योग बनते हैं। यही मान्यता इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई, जिसके चलते यहां सिंजारा उत्सव के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली।
