विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM (GMT+05:30)

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित ...और पढ़ें

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या। (एएनआई)

पिता की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी जयपुर में हिस्ट्रीशीटर की हत्या। (एएनआई)

HighLights

  1. हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या में चार आरोपित गिरफ्तार।

  2. मुख्य आरोपित अनीश ने पिता की हत्या का बदला लिया।

  3. विजय पर कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से हमला किया गया।

जागरण संवाददाता, जयपुर। हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपित अनीश ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि वर्ष 2019 में शराब के ठेके पर आपसी रंजिश के चलते विजय ने कैलाश की हत्या कर दी थी। दोनों पहले साथ मिलकर अवैध कारोबार करते थे, लेकिन बाद में उनके बीच विवाद हो गया था। पिता की हत्या के बाद से ही अनीश विजय से बदला लेने की फिराक में था। वह पहले भी चार बार विजय पर हमला करवा चुका था।

पुलिस के मुताबिक, अनीश अपने साथियों के साथ पिछले दो दिनों से विजय की रेकी कर रहा था। बुधवार शाम विजय अपने घर से स्कॉर्पियो में निकला तो आरोपितों ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर अनीश ने अपनी गाड़ी विजय की स्कॉर्पियो के आगे लगा दी। इसके बाद चारों ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियारों से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने नाकाबंदी कर गुरुवार सुबह चारों आरोपितों को जोबनेर से गिरफ्तार कर लिया। विजय जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज थे। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।