Move to Jagran APP

जैन राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने

वर्ष 1981 बैच के आईएएस अधिकारी जैन अब तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्य कर रहे थे।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 01 Jul 2017 03:38 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 03:38 PM (IST)
जैन राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने
जैन राजस्थान के नए मुख्य सचिव बने

 जयपुर, [जागरण संवाददाता] । भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अशोक जैन राजस्थान के नए मुख्य सचिव होंगे। जैन को मुख्य सचिव बनाए जाने के आदेश शुक्रवार शाम जारी किए गए। शुक्रवार को ही वर्तमान मुख्य सचिव ओ.पी.मीणा सेवानिवृत हुए है।

loksabha election banner

वर्ष 1981 बैच के आईएएस अधिकारी जैन अब तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर कार्य कर रहे थे। मुख्य सचिव बनने की दौड़ में शुक्रवार दोपहर तक सबसे आगे चल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन.सी.गोयल को जैन के मुख्य सचिव बनने से बढ़ा झटका लगा है।

गोयल का मुख्य सचिव बनना तय माना जा रहा था। जैन के नए मुख्य सचिव बनने के साथ ही सरकार ने शुक्रवार शाम 18 अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर डी.बी.गुप्ता को लगाया गया है। गुप्ता वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग की कमान संभाल रहे थे। ओ.पी.सैनी को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। राजस्व,पीएचईडी,उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारियों को बदला गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.