Move to Jagran APP

Indo-French Exercise Desert Knight 2021: जोधपुर में राफेल की गर्जना

Indo-French Exercise Desert Knight 2021 जोधपुर एयरबेस पर युद्धाभ्यास के दूसरे दिन सबसे पहले फ्रांस के राफेल्स ने उड़ान भरी। फिर कई अन्य विमानों ने आसमान ने उड़ान भरी। जोधपुर से उड़ान भरने के साथ ही यह सभी फाइटर प्लेन पाकिस्तान सीमा क्षेत्र की ओर बढ़े।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 09:10 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 09:10 PM (IST)
Indo-French Exercise Desert Knight 2021: जोधपुर में राफेल की गर्जना
राजस्थान के जोधपुर में राफेल की गर्जना। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। Indo-French Exercise Desert Knight 2021: विमानों की तेज गर्जना में राफेल ने वीरवार सुबह जोधपुर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। भारत और फ्रांस के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास डेजर्ट नाइट 2021 के दूसरे दिन दोनों ही देशों के पायलेट्स में राफेल पर उड़ान भरी। इसके बाद सुखोई और मिराजने भी जोधपुर एयर बेस स्टेशन से उड़ान भर देश की पश्चिमी सीमा से सटे क्षेत्रो का दौरा तय किया। जोधपुर का साफ मौसम दोनों देशों के पायलट्स को रास आया और उन्होंने फ्लाइंग को एन्जॉय किया। जोधपुर एयरबेस पर युद्धाभ्यास के दूसरे दिन सबसे पहले फ्रांस के राफेल्स ने उड़ान भरी। फिर एक के बाद एक कर कई अन्य विमानों ने आसमान ने उड़ान भरी। जोधपुर से उड़ान भरने के साथ ही यह सभी फाइटर प्लेन पाकिस्तान सीमा क्षेत्र की ओर बढ़े। जहां दोनों ही देशों के वायु सैनिकों ने अलग-अलग फॉर्मेशन से टार्गेट्स को हिट्स किया।

loksabha election banner

एक-दूसरे के एरिया में एंट्री करने का किया अभ्यास

दोनों देशों के फाइटर्स प्लेन ने अपनी तकनीक और सूजबूझ के जरिये एक दूसरे के बनाए काल्पनिक ठिकानों में प्रवेश करने का प्रयास किया। वही, एक विमान से दूसरे विमान को फॉलो कर उसे अपने एरिया से बाहर भगाना और विमानों को छिकाते हुए एक-दूसरे के वायु क्षेत्र में प्रवेश करने जैसे अभ्यास किए गए। तकरीबन दो घंटे के फ्लाइंग सेक्शन में दोनों ही देशों के पायलट ने हमला करने और उससे रक्षा करने के गुर आजमाए।

टेक्निकल सेशन में वर्क ऑब्जरवेशन पर हुई चर्चा

फ्लाइंग सेशन कंप्लीट होने के बाद फाइटर विमान के पायलट के लिए टेक्निकल सेशन भी हुए, जिस पर उनकी परफॉर्मेंस की पूरी रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इसके साथ ही एक्सरसाइज के दौरान आने वाली खामियों और कमियों पर भी डिस्कशन हो रहा है, जिससे कि फाइटर प्लेन की कार्य योजना को कुशल बनाया जा सके।

सामरिक दृष्टि से देखा जाए तो देश की पश्चिमी सरहद पर राजस्थान के जोधपुर का एयरफोर्स स्टेशन काफी महत्वपूर्ण और महफूज स्थान है। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार जोधपुर का मौसम अमूमन साफ रहता है जो कि विमान उड़ाने के लिए श्रेष्ठ है। तापमान की दृष्टि से भी यह जगह अन्य जगहों से बेहतर है। इसके अलावा देश की पश्चिमी सीमा से सटा यह क्षेत्र महत्वपूर्ण एयरबेस है। आपको बताते चलें कि राफेल डील से पहले जोधपुर एयरबेस पर ही राफेल का डेमो भी हुआ था और भारत और फ्रांस के उच्च सैन्य अधिकारियों ने जोधपुर से ही राफेल में उड़ान भरी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.