विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयकर विभाग और एटीएस ने 4 करोड़ की नकदी जब्त की

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 30 Mar 2018 03:41 PM (IST)

आयकर विभाग और राजस्थान एटीएस की टीम ने गुरूवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रूपए की नकदी जब्त की है ।

आयकर विभाग और एटीएस ने 4 करोड़ की नकदी जब्त की
आयकर विभाग और एटीएस ने 4 करोड़ की नकदी जब्त की

जयपुर, जागरण संवाददाता। आयकर विभाग और राजस्थान एटीएस की टीम ने गुरूवार शाम एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रूपए की नकदी जब्त की है । यह रकम बनवारी नामक व्यक्ति से बरामद की है ।

यह रकम भीलवाड़ा नगर परिषद में कांग्रेस के पार्षद फैजल रउफ को पहुंचानी थी । एटीएस के आईजी बीजू जार्ज जोसफ के अनुसार बनवारी दिल्ली से अहमदाबाद जा रही श्रीनाथ ट्रेवल्स की बस में सवार था और उसे भीलवाड़ा जाना था । आयकर विभाग और एटीएस को इस बारे में सूचना मिली थी तो बस को जयपुर जिले के मनोहरपुरा टोल नाके के पास रोका गया ।

बनवारी के सामान की तलाशी ली गई तो चार करोड़ रूपए नकद मिले । पूरी रकम दो-दो हजार के नोट में थी । प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया कि बनवारी फैजल रउफ और दीपक समतानी के लिए काम करता है । ये दोनों हवाला कारोबार से जुड़े हुए हैं ।

इनका एक कार्यालय दिल्ली में है,जहां से बनवारी चार करोड़ रूपए लेकर बस में भीलवाड़ा जा रहा था । इसी बीच उसे आयकर विभाग और एटीएस की टीम ने पकड़ लिया । बनवारी को पकड़ने के बाद आयकर विभाग और एटीएस की टीम ने फैजल रउफ के भीलवाड़ा स्थित घर की तलाशी ली जा रही है । दिल्ली कार्यालय पर भी तलाशी शुरू की गई बताई ।