यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राजस्थान के अलवर में हैंडपंप से पानी लेने गया था आठ वर्षीय मासूम, बाल्टी छूने पर लड़के से हुई मारपीट
Rajasthan News स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाला छात्र हैंडपंप से पानी लेने गया था। रामगढ़ के थाना प्रभारी ...और पढ़ें

पीटीआई, जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ इलाके में ऊंची जाति के एक व्यक्ति की बाल्टी छूने पर आठ वर्षीय वंचित समुदाय के लड़के की कथित तौर पर पिटाई की गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
लड़के के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, रतिराम ठाकुर ने शनिवार को उन पर हमला किया क्योंकि उनके बेटे ने कथित तौर पर एक सरकारी स्कूल में हैंडपंप के पास रखी उनकी बाल्टी को छू लिया था।
छात्र हैंडपंप से लेने गया था पानी
स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाला छात्र हैंडपंप से पानी लेने गया था। रामगढ़ के थाना प्रभारी सवाई सिंह ने कहा कि लड़के के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें ठाकुर पर उनकी बाल्टी छूने पर उनके बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत की जांच की जा रही है। रतिराम ठाकुर अपने गांव में चाय की दुकान चलाता है।
