Move to Jagran APP

राजस्थान में पति को बंधक बना कर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

राजस्थान के चूरू में पति को बंधक बना कर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना चूरू शहर के नई सड़क क्षेत्र में हुई है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 11:54 AM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 11:54 AM (IST)
राजस्थान में पति को बंधक बना कर पत्नी से किया सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर,जेएनएन । राजस्थान के चूरू में पति को बंधक बना कर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। घटना चूरू शहर के नई सड़क क्षेत्र में हुई है। इस मामले में पीड़िता की ओर से महिला थाना पुलिस मे धोलिया, इमरान और रुस्तम नाम के लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तीनों आरोपियों के खिलाफ दिवाली की रात पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार तीनों रात करीब 12 बजे उसके घर में जबरन घुस आए और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए उसे एक कमरे में बंधक बना दिया। इसके बाद उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। यह पूरा घटनाक्रम रात करीब तीन बजे तक चलता रहा।

आरोपियों ने कहा कि उनके खिलाफ हत्या के दस से ज्यादा मामले चल रहे है। विरोध किया तो दोनों को जान से मार देंगे। इसके बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए। डर के चलते पति पत्नी ने मामला दर्ज नहीं कराया, लेकिन बुधवार को पीड़िता ने मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियो की तलाश की जा रही है।

राजस्थान में आज नहीं चल रही सरकारी एम्बुलेंस

राजस्थान आज से सरकारी एम्बुलेंस चालकों ने हड़ताल कर दी है। आज सुबह से एम्बुलेंस का संचाालन बंद है और मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने इंटीग्रेटेड एंबुलेंस सेवा के लिए किए गए नए टेंडर के विरोध में आज प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि नए टेंडर में कर्मचारियों को लेकर कोई प्रावधान नहीं रखा गया है जबकि इससे पहले जारी टेंडरों में कर्मचारियों का सेवा शर्तो का उल्लेख भी होता था। ऐसे में कर्मचारियों में नौकरी को लेकर भय का माहौल है। इसके अलावा कर्मचारियों की कुछ और मांगे भी है, जिन्हें लेकर यह हड़ताल की गई है। हड़ताल के चलते प्रदेशभर में 1400 से अधिक एंबुलेंस का संचालन सीधे तौर पर प्रभावित हो रहा है।

एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के कार्य बहिष्कार से प्रदेश के जिलों में 6 बजे से सरकारी एंबुलेंसकर्मियों ने काम करना बंद कर दिया और अलग-अलग जगहों पर गाड़ियां खड़ी कर दी है। साथ ही मांगे नहीं माने जाने तक कार्य बहिष्कार जारी रखने का ऐलान किया है। इस हड़ताल के चलते मरीजों को अस्पताल लाने या ले जाने के लिए निजी एम्बुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है और उनको मुंहमांगे पैसे देने पड़ रहे है।

गौरतलब है कि राजस्थान में सरकार की ओर 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन किया जाता है। इसके लिए निजी आॅपरेटर की सेवाएं ली जाती है। अब सरकार बदलने के बाद सरकार नए संचालक के लिए नए सिरे से टेंडर कर रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.