विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: 30 फीट उछलकर दो कारों पर पलटी गाड़ी, बाहर गिरे नाबालिग की मौके पर मौत

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:34 PM (IST)

राजस्थान के हनुमानगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में नाबालिग की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 30 फीट हवा में उछलकर पलटी, जिससे सीट बेल्ट न पहनने के कारण नाबालिग बाहर छिटककर जनरेटर से टकरा गया।

30 फीट उछलकर पलटी कार से नाबालिग की मौत (फोटो-सोशल मीडिया)

30 फीट उछलकर पलटी कार से नाबालिग की मौत (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. नाबालिग की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

  2. सीट बेल्ट न पहनने से नाबालिग उछलकर बाहर गिरा।

  3. कार के नीचे दबने से मौके पर ही हुई मौत।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में शुक्रवार आधी रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पल्लू-अर्जुनसर मेगा हाईवे पर बुडानिया अस्पताल के पास एक नाबालिग द्वारा तेज रफ्तार में चलाई जा रही कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकराने के बाद कार हवा में करीब 30 फीट ऊपर उछल गई। इसके बाद कार वहां खड़े दो अन्य वाहनों के ऊपर से पलटते हुए सड़क किनारे रखे एक जनरेटर से जा टकराई।

नहीं लगाई थी सीट बेल्ट

हादसे के समय नाबालिग ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी, जिसके कारण टक्कर लगते ही वह कार से बाहर छिटककर जनरेटर पर जा गिरा। इसी दौरान अनियंत्रित कार भी उसके ऊपर आ गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

थानाधिकारी जगदीश कड़वासरा ने बताया कि मृतक की पहचान दानियासर गांव निवासी कन्हैया (17) पुत्र भागीरथ थलौर के रूप में हुई है। वह किसी को छोड़कर अपनी बलेनो कार से वापस घर लौट रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई।

मृतक कन्हैया दानियासर ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच इंदिरा का बेटा था। हाल ही में हुए पंचायत चुनावों में उसकी मां निर्विरोध सरपंच चुनी गई थीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।