Move to Jagran APP

गहलोत सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने (भारतीय प्रशासनिक सेवा) आईएएस अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर सख्त रुख अपना लिया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 04:07 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 04:07 PM (IST)
गहलोत सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी
गहलोत सरकार ने 5 आईएएस अफसरों को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने (भारतीय प्रशासनिक सेवा) आईएएस अधिकारियों की विदेश यात्राओं पर सख्त रुख अपना लिया है। राज्य सरकार ने डेढ़ माह के भीतर ही पांच आईएएस अधिकारियों एच गुइटे, मुग्धा सिन्हा, कुलदीप रांका, सुबोध अग्रवाल और गौरव गोयल की विदेश यात्रा पर ब्रेक लगा दिए है। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को विदेश यात्रा पर जाने की झंडी नहीं दी है। सरकार की ओर से अनुमति नहीं देने के पीछे तीन कारण बताए जा रहे है।

loksabha election banner

राजनीतिक, कैडर क्लीयरेंस नहीं होना और सरकार की माली हालत। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह से विवाद के चलते आईएएस एच गुइटे की जर्मनी यात्रा रोक दी गई है। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र बिना उनकी अनुमति के एक अधिकारी को तीन महीने का सेवा विस्तार देने से नाराज हो गए थे। इसी के चलते एच गुइटे को विदेश यात्रा की अनुमति नहीं दी गई।

इसी तरह खाद्यमंत्री रमेश मीणा और विभाग की प्रमुख सचिव मुग्धा सिन्हा के बीच विवाद भी काफी सुर्खियों में रहा। विवाद के चलते मुग्धा सिन्हा की भी प्रस्तावित जर्मनी यात्रा पर ब्रेक लगा दिया गया। उसके बाद राज्य सरकार ने हाल ही में आईएएस सुबोध अग्रवाल, कुलदीप रांका और गौरव गोयल की प्रस्तावित अमेरिका की यात्रा पर भी रोक लगा दी है। इन अधिकारियों को 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक फ्लोरोडा (अमेरिका) में आयोजित सेमीनार में भाग लेना प्रस्तावित था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.