विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: 'भाग जाओ वरना...' कैफे में हैवानियत की हदें पार! मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक दरिंदरगी

By Jagran News Edited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 10 Feb 2024 09:16 PM (IST)

राजस्थान में जयपुर जिले के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा से एक कैफे में सामूहिक दुष्कर्म किया ...और पढ़ें

कैफे में हैवानियत की हदें पार (फाइल फोटो)
कैफे में हैवानियत की हदें पार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच गिरफ्तार
  2. 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने वारदातस्थल से जुटाए तथ्य

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में जयपुर जिले के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही छात्रा से एक कैफे में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वारदात की रिपोर्ट पीड़ता ने गत गुरुवार को मनोहरपुर थाने में दर्ज करवाई तो पुलिस ने निशानदेही के आधार पर पांच आरोपितों को उसी रात गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया है। हालांकि, यह मामला एक महीना पुराना है, लेकिन पीड़िता ने अब रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

आरोपित ने जान से मारने की दी थी धमकी

पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर शांत रहने के लिए कहा था, लेकिन अब हिम्मत करके उसने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। थानाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए कहा कि वह नौ जनवरी को एक दुकान पर ज्वेलरी खरीदने गई थी। ज्वेलरी लेने के बाद वह और उसका साथी एक कैफे में चले गए। वहां चार युवकों ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। आरोपितों ने उसके साथी को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भगा दिया।

यह भी पढ़ें: झुंझुनू में JCB पर पथराव करने वाली महिलाओं को SC से राहत, इस शर्त पर मिली जमानत

200 CCTV कैमरों की हुई जांच

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने वारदातस्थल और आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का रिकॉर्ड देखा। तथ्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने सचिन गुर्जर, संजय गुर्जर, लोकेश, रोहिताश मीणा व ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। एक बाल अपचारी को इस मामले में निरुद्ध किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद इस मामले में अधिक जानकारी दी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बड़ा हादसा, अचानक ब्रेक मारने से ट्रक में घुसी कार; चालक समेत दो की मौत