Move to Jagran APP

Rajasthan: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, कांग्रेस का लोकतंत्र परिवारवाद की पराकाष्ठा

Rajasthan गजेंद्र सिंह शेखावत ने अशोक गहलोत के ट्वीट पर कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री पहले अपनी पार्टी के लोकतंत्र का तो कुछ कीजिए। वैसे एक सवाल है क्या कांग्रेस का अगला अध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से आएगा? या फिर उसी परिवार से जिसके इर्द-गिर्द आप सब घूमते हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 08:07 PM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 08:07 PM (IST)
गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, कांग्रेस का लोकतंत्र परिवारवाद की पराकाष्ठा। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। Rajasthan: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का लोकतंत्र परिवारवाद की पराकाष्ठा है, लेकिन गहलोत कहते हैं कि लोकतंत्र को बचाने के लिए मोदी-शाह को रोकना होगा। शेखावत ने गहलोत के ट्वीट पर कटाक्ष किया कि मुख्यमंत्री पहले अपनी पार्टी के लोकतंत्र का तो कुछ कीजिए। वैसे एक सवाल है, क्या कांग्रेस का अगला अध्यक्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया से आएगा? या फिर उसी परिवार से जिसके इर्द-गिर्द आप सब घूमते हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के किसानों की कर्जमाफी को लेकर प्रधानमंत्री को लिखे पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसान सम्मान निधि में नौ करोड़ किसान भाइयों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये क्या जमा हुए, कांग्रेस को बुरा लग गया। परिवार से आदेश मिला और गहलोत ने मोदी को पत्र लिख दिया। शेखावत ने कहा कि वैसे केरल में एपीएमसी की मंडी नहीं है। अमेठी से भागकर वायनाड गए राहुल वहां इस मुद्दे पर क्यों नहीं बोलते?

loksabha election banner

अभ्यर्थियों पर लाठीचार्य क्यों?

शेखावत ने गहलोत से यह भी पूछा कि अपना अधिकार मांग रहे बीएसटीसी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज क्या सही है? कांग्रेस के युवाओं को लोकतंत्र का ज्ञान देते हुए इन संघर्षरत युवाओं के अधिकारों का ध्यान नहीं आया आपको? अगर राज्य का युवा सरकार के विरुद्ध खड़ा हो रहा है तो यह राजस्थान के लिए अच्छा संकेत नहीं है।

जैसलमेर के पूर्व महारावल बृजराज सिंह के निधन पर व्यक्त किया शोक

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर के पूर्व महारावल बृजराज सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।  मंत्री शेखावत ने कहा कि पूर्व महारावल बृजराज सिंह का निधन दुखद है, यह केवल जैसलमेर जिले की अपूरणीय क्षति नहीं, बल्कि राजस्थान ने अपने गौरवशाली सपूत को खोया है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपनी शरण में लें, उनके गरिमामयी परिवार को इस अत्यन्त कठिन बेला में संबल प्रदान करें। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.