विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Road Accident In Dausa: राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 03:20 PM (IST)

Rajasthan राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अलवर-गंगापुर हाइवे पर जय सिंह ...और पढ़ें

राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल। फाइल फोटो
राजस्थान के दौसा में सड़क दुर्घटना में चार की मौत, एक घायल। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के दौसा जिले में शनिवार को सुबह हुई भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अलवर-गंगापुर हाइवे पर जय सिंह पुरा रेलवे फाटक के पास सुबह पांच बजे हुआ। यहां निजी एंबुलेंस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एंबुलेंस में सवार एक मरीज को उसके तीन स्वजन जयपुर उपचार के लिए लेकर जा रहे थे। टक्कर में मरीज, उसके दो स्वजनों व चालक की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। मृतक अलवर जिले के बांबोली रामगढ़ निवासी बलजीत प्रजापत, हिम्मत सिंह, भूप सिंह, महेश खंडेलवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भागचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का मानना है कि ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एंबुलेंस ट्रक में फंस गई थी। इस कारण शव एंबुलेंस में दब गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।

गौरतलब है कि इससे पहले जैसलमेर जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे सो रहे मजदूरों पर जा चढ़ गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए तीन बच्चों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है। वहीं, मौके से कार चालक फरार हो गया है। हालांकि पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और उसके मालिक और कार चालक की तलाश की जा रही है। शुक्रवार देर रात जैसलमेर रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ। यहां रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। शहर कोतवाली के पुलिस अधिकारी देवकिशन ने अनुसार, जैसलमेर के रेलवे स्टेशन के बाहर देर रात कुछ मजदूर सो रहे थे। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर सोए मजदूरों को कुचकलर आगे बढ़ गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे व्यक्ति की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कैलाश पुत्र (35) लक्ष्मण राम निवासी भोपाल और सुरेश (30) पुत्र बने सिंह निवासी भोपाल के रूप में हुई है। ये लोग यहां दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे।