पूर्व राज्यपाल ओपी मेहरा का निधन, एक दिन का राजकीय शोक
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ओ.पी. मेहरा का निधन हो गया। उनके निधन से राज्य में भी शोक की लहर छा गई। राज्य सरकार ने पूर्व राज्यपाल ओ.पी. मेहरा के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल ओ.पी. मेहरा का निधन हो गया। उनके निधन से राज्य में भी शोक की लहर छा गई। राज्य सरकार ने पूर्व राज्यपाल ओ.पी. मेहरा के निधन पर प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी राजकीय संस्थानों में राष्टï्रध्वज आधे झुके रहेंगे तथा राजकीय समारोह आयोजित नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि स्व.मेहरा का निधन सोमवार को हो गया था।
उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ नई दिल्ली में हुआ। उधर राज्यपाल कल्याण सिंह ने पूर्व राज्यपाल ओ.पी. मेहरा के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल सिंह ने स्वर्गीय मेहरा के सुपुत्र सुनील मेहरा को संवेदना भेजी है।