यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में बेटे ने होमवर्क नहीं किया तो पिता ने उल्टा लटकाकर पीटा
Rajasthan राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में बेटे ने होमवर्क नहीं किया तो पिता ने उल्टा लटकाकर पीटा। पीड़ित के मामा को ...और पढ़ें

उदयपुर, संवाद सूत्र। होमवर्क नहीं किए जाने से क्रोधित पिता ने अपने आठ साल के बेटे के हाथ-पैर बांधने के बाद उल्टा लटकाया और उसे डंडे से मारा। मां ने बेटे को बीच-बचाव कर उसे बचाया, किन्तु जब पीड़ित के मामा को इस घटना का पता चला तो उसने चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाने में अपने बहनाई के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। घटना बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र की है। यहां एक पिता ने अपने बेटे को रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और डंडे से मारपीट की। बताया गया कि बेटे ने होमवर्क पूरा नहीं किया था और इससे गुस्साए पिता ने ऐसी वारदात कर दी। बेटा बिलखता रहा, लेकिन पिता को उस पर रहम नहीं आया और उसके साथ मारपीट करता रहा। मां ने अपने पति से रहम खाने को कहा और वह गिड़गिड़ाती रही, लेकिन पिता नहीं माना।
इसके बाद मां ने पिता का पीटते हुए का वीडियो बना लिया। उसने अपने पति की करतूत की जानकारी चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं कस्बे में रहने वाले अपने भाई को बताई थी। जिस पर मामा ने बेगूं थाने में अपने बहनोई के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत में बताया कि पिता पहले भी अपने बेटे के साथ इस तरक का व्यवहार कर चुका है। इस बार उसकी बहन ने उनके बेरहमी बर्ताव की वीडियो रिकार्डिंग बना ली थी। पीड़िता की मां अपने बेटे को लेकर जोगणिया माता आई और उसे वीडियो रिकार्डिंग बताई। फिलहाल, पीड़ित बच्चा अपने मामा के पास रह रहा है। मामा का कहना है कि आठ साल बच्चा होमवर्क पूरा करने की बजाय खेलने चला गया था। पीड़ित बालक के मामा ने बताया कि डाबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराने के लिए वहां बुलाया है, किन्तु उनका बहनोई बदमाश किस्म का व्यक्ति है और उसे आशंका है कि वह वहां गया तो वह उन्हें जान-माल का नुकसान पहुंचा सकता है।
