अलवर में 80 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, घर पर हाथ-पैर बंधा शव मिला; लूटपाट की आशंका
अलवर के खदान मोहल्ले में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेश चंद्र अग्रवाल की हत्या कर दी गई, उनका शव हाथ-पैर बंधा मिला।

अलवर में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क , अलवर। राजस्थान के अलवर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां खदान मोहल्ले के एक घर में 80 साल के बुजुर्ग का हाथ-पैर बंधा शव मिला है। पुलिस के अनुसार घर की अलमारियां खुली मिली और सामान बिखरा पड़ा था।अनुमान है कि हत्या के बात घर में लूट को अंजाम दिया गया।
मृतक की पहचान दिनेश चंद्र अग्रवाल के तौर पर हुई है, जो कोतवाली पुलिस स्टेशन इलाके के खदाना मोहल्ले में अकेले रहते थे। पुलिस के मुताबिक, अग्रवाल हर रात अपने बेटे विकास अग्रवाल के घर खाना खाने जाते थे। जब वे गुरुवार रात वहां नहीं पहुंचे, तो परिवार वाले उनके घर गए और उन्हें एक कमरे में मृत पाया; उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और चेहरा ढका हुआ था।
घर में लूटपाट की आशंका
लिस ने बताया कि घर में तोड़-फोड़ की गई थी, अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा पड़ा था। परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी पिछले दरवाजे से अंदर घुसे और घर में रखे लाखों रुपये नकद लेकर भाग गए। बता दें, अग्रवाल पुराने नोट बदलने का काम करते थे और आमतौर पर अपने घर पर काफी नकद रखते थे।
पुलिस ने हत्या-लूट का मामला दर्ज
शव को पोस्टमार्टम के लिए राजीव गांधी जनरल हॉस्पिटल की मोर्चरी में भेजा गया। विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कल रात पीड़ित के घर जाकर शोक-संतप्त परिवार से मुलाकाट की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हत्या और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं और राजस्थान सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि परिवार की शिकायत के आधार पर हत्या और लूट का मामला दर्ज किया गया है।