Move to Jagran APP

Rajasthan: अलवर में बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच विवाद, दोनों की मौत

Dispute In Alwar. राजस्थान के अलवर में विवाद में बुजुर्ग पति और पत्नी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 04:19 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 04:19 PM (IST)
Rajasthan: अलवर में बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच विवाद, दोनों की मौत
Rajasthan: अलवर में बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच विवाद, दोनों की मौत

राज्य ब्यूरो, जयपुर। Dispute In Alwar. राजस्थान के अलवर जिले के भिवाडी में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग दंपती में हुआ झगड़ा हिंसक हो गया। दोनों के बीच चाकू चले और दोनों की मौत हो गई। मृतक पति 75 वर्ष की उम्र के रिटायर्ड फौजी थे, वहीं मृतका पत्नी की उम्र 66 वर्ष थी। यह दोनों भिवाडी की हाउसिंग सोसायटी के फलैट में रहते थे। इस बुजुर्ग दंपती के तीन बेटे हैं, लेकिन घटना के समय प्लैट पर पति-पत्नी ही थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

पुलिस को दिए बयान में मृतक दंपती के बेटों ने बताया कि वो तीन भाई है। बीच वाले भाई की पत्नी ने हाल ही में दहेज का मामला दर्ज कराया था। इसमें माता-पिता को भी नामजद किया गया था। माता-पिता इसी भाई के साथ रहते थे। इस मुकदमे के सिलसिले में तीनों भाई शुक्रवार को बाहर गए हुए थे। लौटते समय रास्ते में उन्हें इस घटनाक्रम का पता चला। उनके बीच किस बात पर विवाद हुआ यह किसी को नहीं पता, लेकिन वो मुकदमे में नाम को लेकर मानसिक रूप से बेहद दुखी और परेशान थे। अंदाजा है इसी बात को लेकर उनके बीच कुछ हुआ होगा। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब पौने 8 बजे की है। विवाद के दौरान चाकू से वार किए गए।

जिसमें 66 वर्षीय महिला सविता यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। वह लहूलुहान हालत में घर में ही गिर गईं। जबकि महिला के पति लालचंद यादव (75) ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया। उनके गले पर गंभीर घाव था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सीएचसी भिवाड़ी से घायल वृद्ध को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.