Move to Jagran APP

International Womens Day 2021: डाॅ. कृति भारती की बाल विवाह निरस्त की साहसिक मुहिम

International Womens Day 2021 जोधपुर की निवासी डाॅ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिंका बुक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स इंडिया व सीबीएसइ पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डाॅ. कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 08:59 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 09:30 PM (IST)
डाॅ. कृति भारती की बाल विवाह निरस्त की साहसिक मुहिम। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। International Womens Day 2021: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वस्तरीय नामचीन अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैंपेन में भारत से सूर्यनगरी की पुनर्वास मनोवैज्ञानिक व सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डाॅ. कृति भारती को शामिल किया। कंपनी ने हर-शी कैंपेन में चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया। जिसमें चॉकलेट के कवर व स्लीव पर डॉ. कृति भारती की तस्वीर के साथ बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम को बखूबी चित्रण कर उकेरा गया है। वुमेन डे के अवसर पर अब कंपनी स्पेशल एडिशन चॉकलेट फ्री में वितरित करेगी। अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट निर्माता कंपनी हर्शी ने ब्राजील के बाद इस साल भारत मे महिला दिवस पर हर-शी कैंपेन चलाया। जिसमें डाॅ. कृति भारती को बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए चुना गया।

loksabha election banner

कंपनी ने कैंपेन में हर-शी राईजेज टाइटल से चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया। जिसमें जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की डॉ. कृति भारती की चॉकलेट फ्रंट कवर पर तस्वीर चित्रण कर उकेरी गई। जिसके साथ ही जाको राखे साइयां मार सके ना कोई स्लोगन दिया गया।  चॉकलेट के कवर बैक पर डॉ. कृति के जीवन संघर्ष, संघर्ष से उबरने से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की मुहिम की उकेरा गया है। संभवत: किसी अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट ब्रांड ने पहली बार भारत से किसी सोशल एक्टिविस्ट के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच किया है। इससे पहले रीबोक कंपनी ने भी डॉ. कृति भारती के सम्मान में स्पेशल शूट करवाकर सोशल मीडिया कैंपेन चलाया था।

डाॅ. कृति भारती की बाल विवाह निरस्त की मुहिम

जोधपुर की निवासी डाॅ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिंका बुक और वर्ल्ड रिकाॅर्ड्स इंडिया व सीबीएसइ पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डाॅ. कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए हैं। डाॅ. कृति भारती को यूएसए की टैफेड मैगजीन ने वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया। अंतरराष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल माॅडल और 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल किया था। अंतरराष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नाॅट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अंतराष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल अवाॅर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

यह भी पढ़ेंः Child Bride: दो साल की उम्र में बनी बालिका वधु, 18 साल बाद बाल विवाह बंधन से हुई मुक्त


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.