Move to Jagran APP

Desert Festival In Jaisalmer: जैसलमेर में छह से नौ फरवरी तक रहेगी मरु महोत्सव की धूम

Desert Festival In Jaisalmer जैसलमेर में अक्टूबर से मार्च तक बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं और इन्हीं के लिए यह आयोजन किया जाता है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 02:44 PM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 02:44 PM (IST)
Desert Festival In Jaisalmer: जैसलमेर में छह से नौ फरवरी तक रहेगी मरु महोत्सव की धूम
Desert Festival In Jaisalmer: जैसलमेर में छह से नौ फरवरी तक रहेगी मरु महोत्सव की धूम

जयपुर, जेएनएन। Desert Festival In Jaisalmer: राजस्थान में पर्यटन के बड़े केंद्र जैसलमेर में छह से नौ फरवरी तक विश्व प्रसिद्ध मरु महोत्सव (डेजर्ट फेस्टिवल) का आयोजन होगा। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न स्थानों पर चार दिन तक कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार के आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण राजस्थान के लंगा मांगणियार कलाकारों का प्रदर्शन होगा। महोत्सव के अंतिम दिन एक हजार लंगा मांगणियार कलाकार सामूहिक प्रस्तुति देंगे। जैसलमेर का मरू महोत्सव राजस्थान में पर्यटन के बड़े आकर्षणों में शामिल है। जैसलमेर में अक्टूबर से मार्च तक बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं और इन्हीं के लिए यह आयोजन किया जाता है। कलेक्टर नमित मेहता ने मर महोत्सव के चार दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी।

loksabha election banner

जानें, कब क्या होगा

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि पहले दिन छह फरवरी, गुरुवार को पोकरण में प्रातः 10 बजे शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर संपन्न होेगी, जहां प्रातः 11 बजे से मेहंदी, मांडना, रंगोली, चित्रकारी प्रतियोगिताएं, कबड्डी मटका दौड़, पुरुष एवं महिला वर्ग में रस्साकशी तथा लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसी दिन शाम 5.30 बजे गड़सीसर झील पर दीपदान एवं चित्रकारी प्रतियोगिता, शाम 6.30 बजे गड़सीसर लेक से सोनार दुर्ग स्थित श्री लक्ष्मीनाथजी मंदिर तक हेरिटेज वॉक का कार्यक्रम होगा। इसके उपरांत शाम 7.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक लेजर शो, लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

इसके बाद सात फरवरी, शुक्रवार को प्रातः नौ बजे जैसलमेर सोनार दुर्ग से शोभायात्रा निकलेगी और शहीद पूनमसिंह स्टेडियम पहुंचेंगी जहां प्रातः 11 बजे मरू महोत्सव का उद्घाटन होगा। इस दौरान लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके उपरांत विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें भारतीय एवं विदेशियों में साफा बांधो, मूमल महेन्द्रा, मूंछ, मिस मूमल, मरु श्री, विदेशी पर्यटकों के लिए वेशभूषा की प्रतियोगिताएं तथा सेंड आर्ट डिस्प्ले जैसे कार्यक्रम होंगे। इसी दिन शाम सात से रात्रि 10 बजे तक शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में मशहूर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, पूरणचंद वड़ाली एवं लखविंदर सिंह वड़ाली द्वारा सेलिब्रिटी म्यूजिकल नाइट का कार्यक्रम होगा।

तीसरे दिन आठ फरवरी, शनिवार को प्रातः नौ बजे डेडानसर में ऊंट श्रृंगार, शान ए मरुधर, रस्साकशी (भारतीय एवं विदेशी महिला-पुरुषों के लिए) प्रतियोगिताएं, आर्मी बैंड प्रदर्शन, एयरफोर्स द्वारा एयर वारियर ड्रिल शो, केमल पोलो मैच, कबड्डी, महिलाओं के लिए पणिहारी मटका रेस, बीएसएफ द्वारा केमल टेटू शो के कार्यक्रम होंगे।

शनिवार अपराह्न 3.30 बजे खुहड़ी में रेत के धोरों पर केमल रेस शो, रस्साकशी, सेंड आर्ट डिस्प्ले एवं अन्य कार्यक्रम होंगे। शाम 6.30 बजे लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके उपरांत आतिशबाजी होगी।

जिला कलक्टर ने बताया कि मरु महोत्सव के चौथे और अंतिम दिन नौ फरवरी, रविवार को प्रातः 10 बजे कुलधरा में केटल शो, वाल पेंटिंग, रंगोली, मांडना आदि के कार्यक्रम होंगे। इसके उपरांत दामोदरा रण में प्रातः 11 बजे श्री लक्ष्मीनाथ होर्स रेस एवं डान्स शो होगा। इसके बाद सम में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रातः 10 से शाम छह बजे तक सम के धोरों पर काइट फ्लाइंग शो होेगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे पुरुष ग्रामीणों और विदेशियों के बीच रस्साकशी, केमल डांस, होर्स डांस, ऊंट दौड़, सेंड आर्ट डिस्प्ले आदि होंगे। शाम को छह बजे से लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम सात से आठ बजे तक सम के धोरों पर ‘‘धोरों की झंकार’’ कार्यक्रम होगा। इसमें एक हजार लंगा, मांगणियार एवं अन्य लोक कलाकार एक साथ अपनी सामूहिक प्रस्तुति देकर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

रात्रि आठ बजे रिचा शर्मा की सेलिब्रिटी म्यूजिकल नाइट का आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। रात्रि 10 बजे सम के धोरों पर ही रंगबिरंगी आतिशबाजी से मरु महोत्सव का समापन होगा। खाभा फोर्ट पर मरु महोत्सव के अंतर्गत रोजाना शाम पांच से छह बजे तक पिकॉक साइटिंग पपेट शो का कार्यक्रम होगा।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.