विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue: जोधपुर में डेंगू का प्रकोप, 68141 घरों में मिला लार्वा

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 07:47 PM (IST)

Dengue मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. बलवंत मंडा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों के बचाव ...और पढ़ें

जोधपुर में 68141 घरों में मिला डेंगू का लार्वा। फाइल फोटो
जोधपुर में 68141 घरों में मिला डेंगू का लार्वा। फाइल फोटो

जोधपुर, संवाद सूत्र। डेंगू और मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम व बचाव के लिए डेंगू मुक्त राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. बलवंत मंडा ने बताया कि डेंगू और मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों के बचाव व रोकथाम के लिए जोधपुर जिले में "विशेष संघन अभियान" के माध्यम से जिले में डोर टू डोर भ्रमण कर मच्छरों के पनपने के सोर्स को पहचान कर उसे नष्ट करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। जिले में चरणबद्ध रूप से 52,92,375 घरों के सर्वे में 68,141 घरों में लार्वा मिला है। उप मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डा. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि इस विशेष सघन के तहत प्रतिदिन करीब 600 स्वास्थ्य टीमों द्वारा अब तक चरणबद्ध रूप (एक से अधिक बार भ्रमण) से 52,92,375 घरों के सर्वे किया गया।

इस दौरान 68,141 घरों में डेंगू मच्छरों का लार्वा पाया गया। वहीं, स्वास्थ्य दलों ने 34,616 जगह एमएलओ, 1,47,590 स्थानों पर टेमिफास का घोल डाला गया। वही 5,62,171 कंटेनर्स/जलपात्रो को खाली करवाया, 281 जलस्रोतों में लार्वा को नष्ट करने के लिए गंबूसिया मछलिया डाली, 6,135 स्थानों पर पायरेथ्रम स्प्रे व 84 क्षेत्रों में फॉगिंग स्प्रे के साथ घरों में साफ रुके हुए पानी के पात्रों को खाली करवाकर नष्ट कर और साथ ही घरवालों को चेताया जा रहा है कि अगर दूसरी बार भी लार्वा पाया गया तो नोटिफाइबल डिजीज एक्ट के तहत चालान भी भरना पड़ेगा। सीएमएचओ डा. मंडा ने बताया कि इस अभियान को सफल बनाने में एएनएम, आशा व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ अतिरिक्त मैनपावर के लिए सरकारी व निजी नर्सिंग कालेज के विद्यार्थियों को शामिल कर टीमों का गठन किया गया है, जो कि अपने आवंटित वार्डों के घरों में भ्रमण कर मौसमी बीमारियों के वाहक मच्छरों के लार्वा के सोर्स को नष्ट कर आमजन को इस लार्वा को खत्म करने के लिए प्रेरित करने का कार्य कर रहे है। स्वास्थ्य दल घरों में पानी की टंकियां, परिंडे, हौदी, कूलर, पुराने कबाड़, गमले व फ्रिज की ट्रे आदि में भरे पानी को साफ करवाकर लार्वा को नष्ट कर आमजन से सप्ताह में एक दिन ड्राइडे के रूप में मनाते हुए घरों में पानी के पात्रों को खाली करके साफ-सफाई कर स्वच्छता बनाये रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आओ हम संकल्प लें इस दीपावली की सफाई के साथ जोधपुर से डेंगू का सफाया करेंगे

स्वास्थ्य महकमे के साथ-साथ जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि भी डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयासरत है। इस दीपावली सफाई के साथ जोधपुर से डेंगू का सफाया अभियान भी चला रहे हैं। इसके तहत स्थानीय स्तर के जनप्रतिनिधि अपने अपने वार्ड क्षेत्र में आमजन को डेंगू बीमारी के प्रति आगाह कर रहे हैं और सुरक्षा और सावधानी के साथ-साथ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दे रहे हैं।