विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उदयपुर: सांवलियाजी सेठ को दिल्ली के कारोबारी ने भेंट किए चांदी के दो शोरूम, कीमत 7 लाख रुपये

By Subhash SharmaEdited By: Sakshi Gupta
Published: Sun, 25 Oct 2026 11:23 PM (IST)

दिल्ली के एक ज्वेलरी कारोबारी परिवार ने मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में चांदी से बने दो शोरूम की प्रतिकृतियां भेंट कीं।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दिल्ली के ज्वेलरी कारोबारी ने चांदी के शोरूम भेंट किए।

  2. श्री सांवलियाजी मंदिर, मेवाड़ में अर्पित की गईं प्रतिकृतियां।

  3. लगभग 3.370 किलोग्राम चांदी, कीमत 7.07 लाख रुपए।

जागरण संवाददाता, उदयपुर। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलियाजी मंदिर में दिल्ली के ज्वेलरी कारोबारी परिवार ने चांदी से बने दो शोरूम की प्रतिकृतियां सांवरा सेठ को भेंट कीं।

करीब 3.370 किलोग्राम चांदी से बनी इन प्रतिकृतियों की बाजार कीमत लगभग 7.07 लाख रुपए बताई गई है। कारोबारी परिवार ने रायपुर और वाराणसी में नए शोरूम शुरू होने की खुशी में यह भेंट अर्पित की।

गिरी जेवर महल से जुड़े कारोबारी गुरुवार को मंदिर पहुंचे थे और दर्शन के बाद दोनों प्रतिकृतियां चढ़ाईं। इनमें एक पर ‘गिरी जेवर महल काशी’ और दूसरी पर ‘गिरी जेवर अरिहंत’ लिखा है। वाराणसी के महमूरगंज स्थित शोरूम का उद्घाटन 26 अक्टूबर और रायपुर के शोरूम का उद्घाटन 1 नवंबर को होना है।

नई शुरुआत पर भेंट करने की परंपरा

मंदिर के प्रशासनिक अधिकारी प्रथम राहुल धाकड़ के अनुसार, कारोबारी परिवार लंबे समय से सांवरा सेठ का भक्त है। परिवार नए शोरूम की शुरुआत पर उसकी चांदी की प्रतिकृति बनवाकर मंदिर में भेंट करता है। यह परंपरा कई वर्षों से निभाई जा रही है।

राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया के अनुसार दोनों प्रतिकृतियों में इस्तेमाल चांदी की बाजार कीमत करीब 7 लाख 7 हजार 700 रुपए है।

यह भी पढ़ें- क्रिप्टो-ट्रेडिंग में फंसा महाराष्ट्र का छात्र हरियाणा से बरामद, 7 लाख की फिरौती के लिए जयपुर से हुआ था अपहरण