विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रिप्टो-ट्रेडिंग में फंसा महाराष्ट्र का छात्र हरियाणा से बरामद, 7 लाख की फिरौती के लिए जयपुर से हुआ था अपहरण

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:01 PM (IST)

जयपुर पुलिस ने क्रिप्टो-ट्रेडिंग से जुड़े एक बीबीए छात्र के अपहरणकर्ताओं को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार कर छात्र को ...और पढ़ें

क्रिप्टो-ट्रेडिंग में फंसा महाराष्ट्र का छात्र हरियाणा से बरामद।

क्रिप्टो-ट्रेडिंग में फंसा महाराष्ट्र का छात्र हरियाणा से बरामद।

HighLights

  1. जयपुर पुलिस ने क्रिप्टो-ट्रेडिंग छात्र को अपहरणकर्ताओं से बचाया।

  2. हरियाणा के भिवानी से दो आरोपित गिरफ्तार, फिरौती मांगी थी।

  3. महाराष्ट्र का बीबीए छात्र 7 लाख की फिरौती के लिए अपहृत।

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर पुलिस ने क्रिप्टो-ट्रेडिंग मामले में फंसे महाराष्ट्र निवासी बीबीए के छात्र का अपहरण कर सात लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले दो आरोपितों को हरियाणा के भिवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की और छात्र को मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपितों में भिवानी निवासी 24 वर्षीय नवीन और 28 वर्षीय भागीरथ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक निवासी छात्र नील किशोर जयपुर में रहकर एक निजी कालेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है। साथ ही वह क्रिप्टो-ट्रेडिंग का काम भी करता है।

इसी दौरान टेलीग्राम के जरिये उसकी पहचान जयपुर निवासी रजत नामक युवक से हुई थी। रजत के बुलाने पर छात्र 5 अक्टूबर को पहले जयपुर रेलवे स्टेशन फिर रजत के फ्लैट पर पहुंचा। वहां आरोपित नवीन और भागीरथ पहले से मौजूद थे।

नवीन ने पूर्व में क्रिप्टो करेंसी खरीदने के लिए छात्र को सात लाख रुपये दिए थे, जो वह वापस नहीं कर पाया था। इस बात को लेकर आरोपितों ने छात्र को बंधक बना लिया। फिर 15 अक्टूबर को रात को छात्र को भिवानी ले गए। आरोपितों ने छात्र के पिता को फोन कर सात लाख रुपये की मांग की थी। इस पर जयपुर पहुंचे पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था।