Road Accident In Rajasthan: तेज रफ्तार ने ली पांच लोगों की जान, 35 घायल
Road Accident In Rajasthan. राजस्थान में तेज रफ्तार ने पांच लोगों की जान ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उदयपुर, जेएनएन। Road Accident In Rajasthan. राजस्थान के उदयपुर में तेज रफ्तार ने शुक्रवार को पांच लोगों की जान ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहला सड़क हादसा टीडी क्षेत्र में हुआ। यहां चलते टैंकर में कार जा घुसी। हादसे में कार में सवार चार में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा अलसुबह चीरवा टनल के समीप हुआ। यहां तेज रफ्तार बस पलटने दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि सोलह अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार यहां एमबी अस्पताल में चल रहा है।
टीडी थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीडी के समीप पाटिया गांव में ओवरटेक करते समय कार अपने आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके आधे हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में चार युवक सवार थे, इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण टक्कर की वजह से
उनके शव बुरी तरह फंस गए और उन्हें बाहर निकालने में दो घंटे लगे गए। पता चला कि चारों युवक अहमदाबाद के ईडर से जयपुर परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे में घायल को टीडी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एमबी अस्पताल में भर्ती किया गया। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। चौथे युवक के होश में आने का इंतजार किया जा रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
दूसरा हादसा शुक्रवार अलसुबह नाथद्वारा रोड पर चीरवा टनल के समीप हुआ। यहां पूजा ट्रेवल्स कंपनी की बस पलट गई। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई। इनमें से एक मृतक मोतीखेड़ा निवासी तखत सिंह की पहचान हो गई, जबकि दूसरे की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि यह पता चला है कि वह जोधपुर संभाग का रहने वाला है। हादसे के समय यात्री नींद में थे, जिससे उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में 19 यात्री घायल हुए, जिन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दोनों हादसे चालकों के तेज स्पीड वाहनों के चलाने से होना बताए जा रहे हैं।